Author: Himachal Varta

नाहन 03 दिसम्बर (हिमाचलवार्ता) :- कांग्रेस विधायक विनय कुमार ने रेणुकाजी विधानभा क्षेत्र तथा विकास खंड संगड़ाह के अंतर्गत आने वाली भाटगढ़ पंचायत के गांव चामला मे पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। विधायक कुमार ने यहां जारी बयान मे कहा कि, इस दौरान भाटगढ़ पंचायत के प्रधान भीम सिंह पंवार अपने समर्थकों सहित कांग्रेस मे शामिल हुए। उन्होने दावा किया कि, क्षेत्र के कई लोग भाजपा की नीतियों से परेशान है इसलिए कांग्रेस में शामिल हो रहे है। विधायक ने कहा की, भीम सिंह पंवार को कांग्रेस में उचित मान सम्मान मिलेगा।

Read More

अंतरराष्‍ट्रीय वेटलैंड एवं मानेसर साइट श्रीरेणुकाजी में पहुंचे विदेशी परिंदे, 308 प्रवासी पक्षियों ने झील में बनाया अपना आशियाना नाहन 02 दिसम्बर (हिमाचलवाार्त्ता) :-    विदेश में मौसम परिवर्तन के बाद जिला सिरमौर के वेटलैंड एवं मानेसर साइट श्रीरेणुकाजी झील में विदेशी परिंदों का पहुंचना शुरू हो गया है। दिसंबर माह के पहले दिन तक 308 विदेशी परिंदों ने श्रीरेणुकाजी झील को अपना आशियाना बना लिया। जबकि कयास लगाए जा रहे हैं कि दिसंबर माह के अंत तक यहां पक्षियों की संख्या इससे दोगुनी हो सकती है। प्रतिवर्ष हजारों प्रवासी पक्षी हजारों किलोमीटर का लंबा सफर तय कर श्रीरेणुकाजी वेटलैंड में पहुंचते…

Read More

नाहन 02 दिसंबर (हिमाचलवार्ता) :- विश्व एड्स दिवस के अवसर पर राजगढ़ कॉलेज मे रेड रिबन क्लब द्वारा बुधवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यवाहक प्राचार्या डॉ सविता सहगल ने किया। इस अवसर पर भाषण, रंगोली तथा नारा लेखन प्रतियोगिताओं के माध्यम से जागरुकता फैलाने का प्रयास किया गया। भाषण प्रतियोगिता मे बीएससी तृतीय वर्ष व द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने लेक्चर सीरीज के माध्यम से एचआईवी एड्स के इतिहास,आंकड़ों, लक्षण,संक्रमण, उपचार, प्रसार, एड्स ग्रस्त रोगियों के प्रति व्यवहार आदि पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी। इस भाषण प्रतियोगिता में रितिक ने प्रथम, साहिल  ने द्वितीय तथा…

Read More

बेरोजगार हो तो सरकारी डिपो है अच्छा अवसर , सिरमौर में डिपो खुलेगी 18 उचित मूल्य की दुकाने जानिए…..  नाहन 02 दिसम्बर (हिमाचलवार्ता) : -९जिला सिरमौर के विकास खण्ड शिलाई की ग्राम पंचायत बाली कोटी के ग्राम मशवाड , ग्राम पंचायत कोटा पाब के ग्राम कांडी , ग्राम पंचायत अजरोली के ग्राम जास्वी, ग्राम पंचायत बिडला दिग्वा के ग्राम दिग्वा , ग्राम टिम्बी तथा विकास खण्ड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत धौलाकुआं के ग्राम भारापुर , ग्राम पंचायत भांटावाली के ग्राम किशनपुरा, ग्राम पंचायत शमाह पम्ता के ग्राम शमाह पम्ता व पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 9 में उचित…

Read More

नाहन  02 दिसंबर (हिमाचलवार्ता) :- पंचायत समिति संगड़ाह के अध्यक्ष मेला राम शर्मा ने युवा पीढ़ी से अपनी समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं से जुड़े रहने का आह्वान किया है। मेला राम शर्मा आज ग्राम पंचायत भवाई के कुफर गांव में बालेश्वर नवयुवक मंडल द्वारा आयोजित वार्षिक मशराली मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए  ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी अपनी लोक संस्कृति और परंपराओं से विमुख हो रही है और यह समाज के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से सिरमौर जिले की सांस्कृतिक…

Read More

पांवटा साहिब 02 (हिमाचलवार्ता)- बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने अपने जिला सिरमौर के दो दिवसीय प्रवास के दौरान आज पांवटा साहिब विधानसभा के आंज भोज क्षेत्र की ग्राम पंचायत कलाथा बढाणा के ग्राम बढाणा में लोगों की मांगों व जन समस्याओं को सुना और इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आंज भोज क्षेत्र में दौरा करवाया जाएगा तथा उन्हीं के कर कमलों से विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया जाएगा, जिससे इस क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का स्थाई समाधान होगा। इस दौरान क्षेत्र…

Read More

नाहन 02 दिसम्बर -(हिमाचल वार्ता) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 56 नाहन द्वारा आज यहां आईटीआई में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 2022 के तहत शिविर लगाया गया जिसमें विशेष रूप से उन युवाओं, जिनकी आयु 18 वर्ष हो गई है या 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष होने जा रही है, को मतदाता पंजीकरण करवाने के लिए प्ररित किया गया। इस अवसर पर युवाओं को फार्म न0-6,7,8 और 8ए के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त, उन्हें बताया गया कि वह वोटर हेल्पलाइन एप और नैशनल वोटर सर्विस पोर्टल पर जाकर भी अपना पंजीकरण तथा वोटर कार्ड में कोई भी…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के लिए एशियन विकास बैंक की 2095 करोड़ रुपये की अधोसंरचना विकास परियोजना के लिए सैद्धान्तिक रूप से स्वीकृति प्राप्त करने में सफल रही है। उन्होंने कहा कि इसमें से 90 प्रतिशत ऋण राशि होगी, जो भारत सरकार द्वारा समर्थित होगी जबकि 10 प्रतिशत राज्य का हिस्सा होगा, क्योंकि हिमाचल प्रदेश एक विशेष श्रेणी का राज्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य राज्य में नये पर्यटन स्थलों को विकसित करने के अतिरिक्त मौजूदा पर्यटन स्थलों का रख-रखाव, सुधारीकरण और सांस्कृतिक धरोहर का सरंक्षण…

Read More