नाहन 21 अक्तूबर (हिमाचलवार्ता) :- राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के समापन अवसर पर बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी ने बतोर मुख्यातिथि के रहें। उपमंडल अधिकारी विवेक महाजन ने मुख्य अतिथि को टोपी व शॉल भेंट कर सम्मानित किया और स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया। देर सांय पांवटा साहिब में महिला और पुरुष वर्ग के आयोजित कबड्डी खेल के आखरी मुक़ाबलों का आनंद भी लिया तथा शरद महोत्सव के तहत आयोजित हॉकी, कबड्डी, बैडमिंटन और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। ऊर्जा मंत्री ने राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव 2021 की स्मारिका का भी विमोचन किया। ऊर्जा मंत्री…
Author: Himachal Varta
नाहन 19 अक्तूबर- ( हिमाचलवार्ता) सिरमौर के 25 युवाओं को टूरिस्ट गाइड ट्रेनिंग करने का सुनहरा अवसर दिया जा रहा है। यह जानकारी सहायक पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि हिमकॉंन शिमला के सौजन्य से जिला के चयनित 25 युवाओं के समूह के लिए 26 से 31 अक्तूबर 2021 तक 5 दिवसीय ट्रेनिंग का आयोजन किया जा रहा है। ताकि जिला का युवा पर्यटन क्षेत्र में आजिविका कमा सके और इस क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकें। राजीव मिश्रा ने बताया कि इस प्रशिक्षण के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी…
पंचकूला से मोरनी जाने वाली सड़क को मजबूत और चौड़ा करने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने ली राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक चंडीगढ़, (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि पंचकूला महानगरीय विकास को पंचकूला-मोरनी सड़क प्रोजेक्ट और गति प्रदान करेगा। इससे मोरनी क्षेत्र के लोगों और पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने आज पंचकूला से मोरनी जाने वाली सड़क को और मजबूत व चौड़ा करने के प्रस्ताव को केंद्र में भेजे जाने के लिए अनुमति प्रदान की। वे आज राज्य वन्यजीव बोर्ड हरियाणा की छठी बैठक की अध्यक्षता कर रहे…
चण्डीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने प्रदेशवासियों को महर्षि वाल्मीकि जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि व शान्ति की कामना की है। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी ने धार्मिक ग्रंथ रामायण की रचना कर भारतीय संस्कृति की आधारशीला रखी। आज देश में वही समृद्ध संस्कृति प्रफुल्लित है। महर्षि वाल्मीकि को आदि कवि यानि प्रथम कवि भी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण में समानता, समरसता और सद्भाव का संदेश दिया है। वर्तमान में भी रामायण की प्रासंगिकता को देखते हुए हम…
नवीकरणीय ऊर्जा के 184.12 मेगावाट क्षमता के प्रोजैक्ट लगाए जा रहे – कैबिनेट मंत्री चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब के नवीकरणीय ऊर्जा और सामाजिक न्याय मंत्री डॉ. राज कुमार वेरका ने पराली की समस्या के हल के लिए बायोमास प्रोजैक्ट स्थापित करने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया है। आज यहाँ जारी एक बयान में डॉ. वेरका ने कहा कि बिजली की बढ़ रही माँग और पानी, कोयला आदि जैसे प्राकृतिक संसाधनों की पैदा हो रही कमी से निपटने के लिए नवीकरणीय ऊर्जा को अधिक से अधिक प्रयोग में लाए जाने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि बिजली की लगातार बढ़ रही माँग…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपमंडल पांवटा साहिब में राज्यस्तरीय यमुना शरद यमुनात्सव मेले के दूसरे दिन पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने माँ यमुना बाल पार्क में द्वीप प्रज्ज्वलित व यमुना किनारे माँ यमुना आरती व हवन भी किया। जिसके बाद उन्होंने विधिवत रूप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। ओमापति जम्वाल ने सभी को इस मेले की बधाई दी ओर कहा कि बढ़ा ही हर्ष का विषय है कि कोविड के बीच भी इस मेले का आयोजन हो रहा है । उन्होंने कहा कि खेलो को बढ़ावा देने की मकसद से प्रतियोगिता को…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। बेसहारा गोवंश को आशियाना दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे गौ संरक्षण सचिन ओबरॉय एक बार फिर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। सचिन ने 2 सप्ताह पूर्व प्रशासन को आगाह किया था कि यदि तत्काल प्रभाव से बेसहारा गोवंशो के लिए प्रभावी कदम ना उठाए गए तो वे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर चले जाएंगे। बता दें कि सचिन ओबरॉय लंबे समय से गौ संरक्षण के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने शहर से 7 किलोमीटर दूर एक गौशाला भी स्थापित की है। लेकिन उसे ही किसी तरह की सरकारी सहायता प्राप्त नहीं है। सचिन ने बीते…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। साहिब के खेतों में धान की फसल जो 15 दिन से भी पहले पक कर तैयार है। बारिश के कारण वह फसल गिर गई है और अब खराब हो रही है। पहले ही उक्त महकमों की सुस्त कार्यविधि के कारण 15 दिन देरी से खरीद शुरू हुई है और किसानों को खरीद के लिए नवंबर और दिसंबर के टोकन नंबर दिए जा रहे हैं जबकि कुछ जगह तो फसलों की ऐसी हालत है कि किसान ना चाहते हुए भी उन्हें तीन-चार दिन से ज्यादा नहीं रोक सकते, जो मंत्री और अफसर खरीद केंद्र के रिबन कटाई के लिए…