नाहन 29 जून ( हिमाचल वार्ता न्यूज)पीएमजीएसवाई) के तहत सड़कों के लम्बित कार्य सितंबर 2022 तक लक्ष्य निर्धारित कर पूर्ण करें। यह निर्देश सांसद लोकसभा सुरेश कश्यप ने आज यहां जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘‘दिशा’’ की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। सांसद ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि योजनाओं को समयबद्ध गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें ताकि राष्ट्र के समय व धन की बचत हो सके। बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत वर्ष 2016 से अबतक 94 सड़क कार्य स्वीकृत किए गए हैं जिसमें से 75 सड़क कार्यो को पूर्ण…
Author: Himachal Varta
नाहन 29 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- नाहन पंचायत की लाईफ लाईन बनोग-जाबल का बाग सड़क की डिफेंस से स्वीकृति मिलने के दृष्टिगत नाहन पंचायत की ओर से डा. राजीव बिन्दल के सम्मान में गत सांय एक धन्यवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नाहन पंचायत भवन में किया गया जिसमें स्थानीय पंचायतवासियों ने फूल मालाओं और ढोल नगाड़ों से डा. बिन्दल का स्वागत और अभिनंदन किया। डा. राजीव बिन्दल ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि नाहन में सेना क्षेत्र में सेना और सिविल के बीच के लिए दशकों से चल रहे भूमि सम्बन्धी मामले के…
नाहन 29 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- सिरमौर जिला के अधिकतर इलाकों में देर रात से बारिश का क्रम लगातार जारी है लगातार हो रही बारिश के कारण एक और जहां जिला के मैदानी इलाकों में लोगों को गर्मी से राहत मिली है वहीं कई फसलों के लिए भी यह भारी राहत बन कर बरस रही है। लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से वह बारिश के इंतजार में थे क्योंकि लंबे समय से बारिश नहीं हो रही थी । लोगों ने बताया कि बारिश से जहां कई फसलों को लाभ पहुंचेगा वही गर्मी से भी राहत मिली है।…
नाहन 29 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाना पालर में जिला बाल संरक्षण ईकाई जिला सिरमौर की तरफ से एक दिवसीय शिवर का आयोजन किया गया l ग्राम पंचायत लाना पालर कि प्रधान कृष्णा शर्मा ने शिवर में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की l शिविर का मुख्य उद्देश्य बाल अधिकारों के प्रति बच्चों को जागरूक करना था l कार्यकम के शुरआत में विद्यालय के मुख्य अध्यापक विजय कुमार भाटिया ने शिविर में उपस्थित जिला बाल संरक्षण ईकाई की टीम व अन्य विभागों से आए सभी अधिकारियों वा कार्यकर्ताओं का हार्दिक अभिनंदन ब धन्यवाद। जिला बाल संरक्षण ईकाई…
नाहन 29 जून ( हिमाचल वार्ता न्यूज)मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर ने आज 6वीं आई.आर.बी. धौलाकुुंआ के 10.91 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित तीन विभागीय भवनों का ऑन- लाईन उदघाटन किया और 20.53 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले तीन आवासीय व अन्य भवनों का शिलान्यास भी किया। यह जानकारी विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष हि.प्र. विधानसभा डा. राजीव बिन्दल ने आज नाहन में दी। डा. राजीव बिन्दल, मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर के ऑनलाईन उदघाटन और शिलान्यास समारोह में पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नाहन के सभागार में शामिल हुए। डा. राजीव बिन्दल ने सिरमौर पुलिस के इन महत्वपूर्ण भवनों को लोकार्पित…
पांवटा साहिब 29 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :-पांवटा साहिब थाना की टीम ने ट्रैक्टर पकड़ो अभियान शुरू कर दिया है। टीम ने एक दर्जन से अधिक ट्रेक्टरों को पकड़ कर थाना लाया गया। जानकारी के मुताबिक लंबे समय से पांवटा पुलिस टीम को सूचना मिल रही थी कि ट्रैक्टर चालक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। ओवरलोडिंग के साथ बिना एनओसी और बिना लाइसेंस के ट्रैक्टरों को चालक सड़कों पर दौड़ा रहे हैं जिसके बाद पांवटा थाना प्रभारी ने सख्त कार्रवाई शुरू करते हुए पुलिस ने 1 दर्जन से अधिक सड़कों पर दौड़ रहे ट्रैक्टरों को दबोच कर थाने लाया…
नाहन 29 जून ( हिमाचलवार्ता न्यूज) हिमाचल में कांग्रेस व भाजपा नेताओं में जुबानी जंग लगातार जारी है हिमाचल कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष व रेणुका से विधायक विनय कुमार नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के समर्थन में उतरते हुए भाजपा पर जुबानी हमला बोला है। रेणुका जी में पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि हिमाचल में इन दिनों नेता प्रतिपक्ष की लोकप्रियता से घबराई भाजपा ने अपने मंत्रियों की डयूटी नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ बयान देने में लगी हुई है पर आए दिन सरकार के मंत्री अनाप-शनाप बयान बाजी नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ…
शिमला 28 जून ( हिमाचल वार्ता न्यूज)मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मण्डी में 16.18 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हिमाचल प्रदेश के दूसरे विश्वविद्यालय के दो खण्डों का लोकार्पण कर औपचारिक रूप से यह विश्वविद्यालय लोगों को समर्पित किया। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मण्डी के नाम से स्थापित इस राज्य विश्वविद्यालय के अन्तर्गत मण्डी, कांगड़ा, चम्बा, लाहौल-स्पीति और कुल्लू जिला के 141 से अधिक सरकारी और निजी महाविद्यालयों को शामिल किया गया है। देव सदन मण्डी के सभागार में आयोजित उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के अध्यापकों को संशोधित यूजीसी वेतनमान प्रदान करने की…