Author: Himachal Varta

नाहन 28 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज):- डिस्टिक सिरमौर बैडमिंटन एसोसिएशन 9 तथा 10 जुलाई को जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन करने जा रहा है। इस प्रतियोगिता के लिए एसोसिएशन ने तमाम तैयारियों को मुकम्मल कर लिया है। जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर एसडीबीए के सचिव नीतिश शर्मा के द्वारा प्रेस वार्ता रखी गई। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि इस चैंपियनशिप के मुख्य इवेंट में अलग-अलग वर्ग को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि अंडर-19 सिंगल और डबल तथा अंडर-19 व वरिष्ठ वर्ग मिक्स डबल चैंपियनशिप होगी। नीतीश शर्मा ने बताया कि 7 व…

Read More

नाहन 28 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :-  हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम और राष्ट्रीय उद्यमिता और लघु व्यवसाय विकास संस्थान द्वारा जिला सिरमौर में महिला उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ गत दिवस राजगढ़ विकासखंड के कोट डांगर में किया गया। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिला सिरमौर में महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के कौशल उन्नयन और क्षमता निर्माण कर 150 महिला उद्यमी तैयार किए जाएंगे। जबकि पूरे प्रदेश में 1000 महिला उद्यमी स्थापित करने का लक्ष्य  सरकार द्वारा रखा गया है। जिसके अर्न्तगत राजगढ़ विकासखंड 25 महिलाएं पंजीकृत…

Read More

नाहन28जून(हिमाचल वार्ता न्यूज)( एसपी जैरथ) :- गुप्त सूचना के आधार पर यशवंतनगर पुलिस द्वारा सनौरा-नेरीपुल रोड़ के धरोली में जल शक्ति विभाग से चोरी किए गए पाईपों से भरी पिकअप को पकड़ा  । जिसमें सवार दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है ।  जिसकी पुष्टि डीएसपी राजगढ़ भीष्म ठाकुर ने की है । उन्होने बताया कि पुलिस चौंकी प्रभारी यशवंतनगर एएसआई चेतन चैहान को गुप्त सूचना मिली कि शीलाबाग की तरफ से सिंचाई  विभाग के पाईपों को चोरी करके एक पिकअप गाड़ी नंबर एचआर 68-6856 में लाया जा रहा है । एएसआई चेतन चैहान पुलिस टीम सहित मिशन पर…

Read More

नाहन 28 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- उपमंडल पावंटा साहिब कोटडी व्यास के अंतर्गत आने वाला राजकीय उच्च विद्यालय कोटडी व्यास को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कर दिया गया है। सभी पंचायत वासियों पंचायत प्रधान सुरेश कुमार,उप प्रधान अनिल कुमार,बीडीसी सदस्य शशिबाला व सभी  पंचायत सदस्यों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया। वहीं स्कूल प्रबंधन ने ऊर्जा मंत्री चौधरी सुखराम का धन्यवाद किया। स्कूल के प्रधानाचार्य का कहना है की अब बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा, अब जिससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे घर द्वार पर ही उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। एसएमसी अध्यक्ष…

Read More

श्री रैणुका जी 28 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- अग्निपथ सेना भर्ती योजना के खिलाफ  उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में कांग्रेस मंडल इकाई द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। विश्राम गृह परिसर से मुख्य बाजार तक रैली के निकालने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अग्निपथ योजना के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस दौरान स्थानीय कांग्रेस विधायक के समर्थन में भी नारे लगाए। रैली के बाद कांग्रेस रेणुका जी मंडल अध्यक्ष तपेंद्र चौहान, महासचिव मित्र सिंह तोमर व रामलाल शर्मा, विरेंद्र बिट्टू, तपेंद्र सिंह तथा विनोद कंठ आदि कांग्रेस व युवा युकां मंडल पदाधिकारियों द्वारा बस अड्डा चौक पर…

Read More

देहरादून 28 जूून (एस पी जैरथ) :-  साइबर क्राइम के लिए बदनाम जमताड़ा के बाद सहारनपुर के एक गांव के युवा भी इस अपराध के जाल में लोगों को फंसाने के लिए कूद गए हैं। इसका खुलासा दो शातिर युवकों की गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ में हुआ। दोनों युवकों ने बताया कि उनके गांव में करीब 80 युवा इस धंधे में संलिप्त हैं।  इन युवाओं के पास दुनिया का हर ऐशोआराम उपलब्ध है। एटीएम बदलकर धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के चांदपुर गांव के युवक प्रवेश और टीनू को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में…

Read More

नाहन 28 एसपी जैरथ ( हिमाचल वार्ता न्यूज) वन परिक्षेत्र संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले थयानबाग के जंगल से 114 देवदार के पेड़ काटने वाले वन माफिया अथवा लोगों का 5 दिन बाद भी पुलिस तथा वन विभाग के संबंधित अधिकारी पता नहीं लगा पाए। 114 दरख्तों की लकड़ी बरामद करने के लिए गठित संयुक्त टीम की छापेमारी के दौरान संबंधित अधिकारियों के अनुसार अब तक बरामद हुए 300 के करीब नग अथवा स्लीपर में से एक भी पेड़ काटने वाले के पास से नहीं मिला और थ्यानबाग, भवाई व हरिपुरधार के आसपास उक्त नग खेतों या जंगल में फेंके…

Read More

बड़ूसाहिब 28 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- अकाल कॉलेज ऑफ नर्सिंग के छात्रों और अकाल ड्रग डी-एडिक्शन सेंटर के नशा करने वाले रोगियों ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस को चिह्नित करने के लिए एक विशाल रैली निकाली। रैली का आयोजन हिमाचल के सिरमौर जिले में इटरनल यूनिवर्सिटी बाड़ू साहिब द्वारा किया गया था।  इस अवसर पर इटरनल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ देवेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ देश विरोधी ताकतें युवाओं को नशे की तरफ धकेलने की कोशिश में अपना मोहरा बना कर पैसे का लालच देकर नशे को फैलाने की कोशिश करने…

Read More