Author: Himachal Varta

नाहन 28 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) शिमला लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में 29 जून, 2022 को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक  नाहन के बचत भवन में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी उपायुक्त राम कुमार गौतम ने दी। उन्होंने कहा कि यह बैठक  प्रातः 11.00 बजे आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि बैठक में  प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना , प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना एकीकृत, वाटर प्रबन्धन कार्यक्रम, डिजिटल भारत भू-अभिलेख आधुनिकरण कार्यक्रम ,दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना, प्रधानमंत्री फसल…

Read More

नाहन 27 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज):- एनसीसी ग्रुप हेड हिमाचल प्रदेश ब्रिगेडियर रोहित दत्ता नाहन पहुंचे। ब्रिगेडियर रोहित के नाहन पहुंचने पर उनका फर्स्ट एचपी इंडिपेंडेंट कंपनी एनसीसी जिला सिरमौर के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। जिला मुख्यालय में एनसीसी कैडेट्स के द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिला सिरमौर फर्स्ट एचपी इंडिपेंडेंट कंपनी एनसीसी के द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों और एनसीसी गतिविधियों को लेकर ब्रिगेडियर के द्वारा बीते वर्ष का फीडबैक लिया गया। फर्स्ट एचपी इंडिपेंडेंट कंपनी एनसीसी जिला सिरमौर की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि कर्नल चीमा के नेतृत्व में एनसीसी जिला सिरमौर बेहतर कार्य…

Read More

नाहन 27 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर की प्रीति ने 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस पर आयोजित ऑनलाइन कविता प्रतियोगिता में प्रदेशभर में प्रथम स्थान हासिल किया है। प्रीति की इस उपलब्धि पर जहां उनके अध्यापक खुश है तो वहीं उनके गांव में भी खुशी का माहौल है। जानकारी के अनुसार प्रीति ने पृथ्वी दिवस पर आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर मृदा के महत्व को इतना बखूबी दर्शाया कि जज भी मंत्रमुग्ध हो गए। बता दें कि प्रीति धारटीधार क्षेत्र की रहने वाली है और राजकीय उच्च पाठशाला कांसर में नौवीं कक्षा की छात्रा है। प्रदेशभर में प्रथम…

Read More

राजगढ़ 27 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर के राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत टिक्कर में आज उपमण्डलीय विधिक सेवा समिति राजगढ़ द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता सिविल जज एवं न्यायिक दण्डाधिकारी राजगढ़ रवि ने की। उन्होंने कहा कि विधिक साक्षरता शिविर आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य ग्राम स्तर पर आमजन को उनके विधिक अधिकारों के बारे में जागरूक बनाना है। उन्होंने कहा कि देश के संविधान ने सभी नागरिकों को बराबरी का दर्जा प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को बराबर के न्यायिक अधिकार प्रदान करने की दिशा में जागरूकता…

Read More

नाहन 27 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज):-पांवटा साहिब वन विभाग की टीमों ने अवैध शराब का कारोबार करने वाले माफियाओं पर एक बार फिर से बड़ी कार्यवाही की है। इस दौरान वन विभाग की टीम ने जंगलों में दबिश देकर तीन भट्ठियां और 800 लीटर लाहन नष्ट किया है जिससे शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है। वन मंडल पांवटा साहिब अधिकारी को लगातार शिकायतें मिल रही थी कि लाई टोका और खारा जंगल में अवैध शराब बनाई जा रही है। पुख्ता सूचना के आधार पर अधिकारी ने टीमों का गठन किया और लाई टोका सहित खारा जंगल में दबिश दी…

Read More

नाहन 27 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज):- हिमाचल राजकीय संस्कृत शिक्षक परिषद की खण्ड सराहां की त्रैमासिक चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुई। जिसमे कार्यकारिणी का गठन किया गया। बता दें कि यह चुनाव प्रक्रिया जिला अध्यक्ष रामपाल अत्रि व चुनाव अधिकारी विनोद गौतम तथा चुनाव पर्यवेक्षक सुनील कुमार की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। जिसमें सर्व सम्मति से वेद प्रकाश पराशर को अध्यक्ष, प्रवीण शर्मा को महा सचिव जबकि दीपक पाण्ड्य को वित्त सचिव चुना गया। साथ ही सम्पूर्ण कार्यकारिणी को भी गठित किया गया। इस पर नव निर्मित अध्यक्ष वेद प्रकाश पराशर ने कहा कि संस्कृत परिषद शक्षकों की हर समस्या के…

Read More

नाहन 26 जून -( हिमाचलवार्ता न्यूज) अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर आज यहाँ बचत भवन में आबकारी एवं कराधान विभाग द्वारा नशा नहीं जिंदगी चुनो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यातिथि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का संदेश वर्चुअल माध्यम से सुना गया। इस अवसर पर उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम सहित सहायक आयुक्त घनश्याम दास, उपायुक्त आबकारी एवं कराधान नविंद्र सिंह, सहायक आयुक्त ज्योति स्वरूप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बताया कि राज्य में नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए…

Read More

पांवटा साहिब 26 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :-पावंटा साहिब में भारतीय जनता पार्टी  मंडल की एक बैठक मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। भारतीय जनता पार्टी पांवटा मंडल ने आज का दिन काला दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर मौजूद मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेसी सरकार द्वारा 25 जून 1975 आपातकाल लागू कर लोकतंत्र की हत्या कर दी थी। आपात काल में मानव अधिकारों का पूरी तरह से हनन हुआ था,प्रेस की स्वतंत्रता पर भी प्रतिबंध लगा दिया था। राजनीतिक दलों की गतिविधियों पर…

Read More