नाहन 08 जुलाई ( हिमाचलवार्ता न्यूज) ( संजय सिंह)कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद नाहन संजय तोमर ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि नाहन चौगान खेलकूद तथा अन्य गतिविधियों के लिए बरसात के मौसम के दौरान आगामी 10 जुलाई से 31 अगस्त 2022 तक पूर्णतया बंद किया जा रहा है ताकि मैदान को नुकसान से बचाया जा सके।
Author: Himachal Varta
नाहन 08 जुलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज):-जिला सिरमौर में मंगलवार से लगातार हुई बारिश के बीच जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। सड़कों पर भूस्खलन से कई ग्रामीण इलाकों का संपर्क दूसरे क्षेत्रों से टूट गया। उपमंडल राजगढ़ के तहत आने वाले गांव कुनिया कंडा में बारिश से कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार इस तरह हुई तेज वर्षा से कच्चा मकान और गौशाला को नुक्सान पहुंचा। उधर, एसडीएम राजगढ़ यादविंद्र पाल ने प्रभावित परिवार को पांच हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है। इतना ही नही बारिश से लोक निर्माण विभाग को 90.22 लाख रुपये की चपत…
नाहन 08 जुलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित उत्तर भारत के जाने माने व्यवसायिक शिक्षण संस्थानों में शुमार हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीच्यूट में केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा निषेध मुक्त भारत अभियान के तहत एक सप्ताह का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत संस्थान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिता में संस्थान के छात्रों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा लघु नाटिका, चित्रकारी, निबंध लेखन व नशे से दूर रहने के बारे में जागरूकता कार्यक्रम विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से आयोजित…
शिमला08 जुलाई( हिमाचलवार्ता न्यूज) शिमला जिला के कोटखाई के तहत पढ़ने वाले डीम कैंची के समीप एक निजी कार हादसे का शिकार हो गई है. सुबह 6:30 बजे पेश आए इस हादसे में एच पी 09, 6130 नंबर की कार 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. इस कार में 3 लोग सवार थे जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई है. जबकि 2 घायल हो गए हैं. मृतक की पहचान कृष्ण कुमार उम्र 54 साल गांव रेल धार कलबोग के रूप में हुई है जब कि प्रिंस व मीरा देवी घायल हैं जिनको इलाज के लिए…
ददाहू 07 जुलाई ( हिमाचल वार्ता न्यूज)आम आदमी पार्टी ने बदलाव यात्रा को लेकर वीरवार को ददाहू बाजार में रैली निकाली गई। दर्जनों गाड़ियों के साथ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता नारे लगाते हुए नजर आए। आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा कि बदलाव यात्रा हिमाचल प्रदेश के कोने कोने में जा रही है और लोगों का भारी समर्थन हमें मिल रहा है। हिमाचल प्रदेश में 73 से ज्यादा रोड शो आप पार्टी द्वारा किया जा चुका है। 40 से ज्यादा विधानसभा कवर कर ली गई है। 2100 किलोमीटर आप पार्टी कवर कर चुकी है। उन्होंने बताया कि…
नाहन 07 जुलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज):- सिरमौर जिला में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी के बाद जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जिला में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 33 तक पहुंच गई है। मीडिया से बात करते हुए डीसी सिरमौर राम कुमार गौतम ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सिरमौर जिला में लगातार कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग को एक तरफ जहां सैम्पलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए। वहीं दूसरी तरफ लोगो को एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला…
नाहन 07 जुलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला मुख्यालय नाहन स्थित रोटरी क्लब सिरमौर हिल्स और इनरव्हील क्लब का संयुक्त इंस्टॉलेशन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में रोटरी क्लब 3080 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर वीपी काल्टा विशेष तौर पर मौजूद रहे। मीडिया से बात करते हुए रोटरी क्लब 3080 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर वीपी काल्टा ने बताया कि आज रोटरी क्लब सिरमौर हिल्स का स्थापना दिवस है। उन्होंने बताया कि इस इंस्टॉलेशन कार्यक्रम में मुख्य तौर पर कॉलर एक्सचेंज किया जाता है। एक जुलाई को विश्व भर में रोटरी क्लब का कार्यभार नई कार्यकारिणी को सौंपा जाता है। उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब सिरमौर…
नाहन 07 जुलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज):- विशेष न्यायाधीश द्वितीय सिरमौर डा. अबीरा बासु की अदालत ने दो मुजरिमों रमेश चंद पुत्र सबला राम, अनिल कुमार पुत्र तुलसी राम निवासी वीपीओ सतौन तहसील पांवटा साहिब जिला सिरमौर को एनडीपीएस एक्ट की धारा 15 के तहत सात साल की साधारण कैद व 50000 हजार रुपये जुर्माना अदा करने के जुर्माना न भुगताने की सूरत में मुजरिमों को छह-छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। जिला न्यायवादी संजय पंडित ने बताया कि 24 मई 2013 को दोनों मुजरिमों को पांवटा राजबन रोड पर ला देवी मंदिर के नजदीक रात करीब 12 बजे के…