नाहन 31मई( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला सिरमौर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एसके गौतम मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए सीएमओ कार्यालय में विभाग के अधिकारियों डॉक्टरों और स्टाफ ने उन्हें विदाई दी डॉक्टर सुनील गौतम ने 35 वर्ष 5 महीने स्वास्थ्य विभाग में बतौर चिकित्सक बीएमओ और मुख्य शिक्षा अधिकारी के रूप में सेवा दी।
Author: Himachal Varta
शिमला( हिमाचल वार्ता न्यूज) शिमला जिले की उप तहसील तकलेच के नजदीक 2 पिकअप आपस मैं टकराने के बाद गहरी खाई में जा गिरी हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हुआ।
नाहन 01 जून ( हिमाचलवार्ता न्यूज)- जिला सिरमौर में राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के गोदाम नाहन, सराहां, ददाहू शिलाई, हरिपुरधार और नोहराधार से उचित मूल्य की दुकानों तक एपीएल व एनएफएसए के अंतर्गत आवंटित आवश्यक वस्तुओं के ढुलान कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित की जा रही है। यह जानकारी जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नरेश धीमान ने दी। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए निविदाएं 28 जून 2022 के दोपहर 2 बजे तक आमंत्रित की जा रही है। उसी दिन शाम 3 बजे उपायुक्त कार्यालय में निविदाएं खोली जाएगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक निविदादाता निर्धारित प्रपत्र पर…
नाहन 31 मई – ( हिमाचलवार्ता न्यूज) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शिमला में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय गरीब कल्याण सम्मेलन के दौरान जिला सिरमौर के संगडाह विकास खण्ड की ग्राम पंचायत दिवडी खंड़ाह की श्यामा देवी, जोकि केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की लाभार्थी हैं, से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने विभिन्न राज्यों के लाभार्थियों से विडियो कॉनफ्रेंसिंग से संवाद के किया और इस दौरान उन्होंने शिमला कार्यक्रम में उपस्थित सिरमौर जिला की श्यामा देवी से भी बात की और उनका अनुभव जाना तथा विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलने के बाद उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलाव के…
नाहन 31 मई (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- यूथ कांग्रेस पांवटा साहिब ओर ब्लॉक कांग्रेस पांवटा साहिब द्वारा सिद्धू मूसेवाल को कैंडल मार्च के माध्यम से श्रद्धांजलि दी गई। बता दें कि मानसा से कांग्रेस नेता और पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उससे एक दिन पहले ही पंजाब सरकार ने उनकी सुरक्षा कम की थी। कांग्रेस के पांवटा से पूर्व विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी किरनशना जंग का कहना है कहीं न कहीं पंजाब सरकार पर सवाल उठ रहे हैं। बीते शाम एक कैंडल मार्च निकाला गया। जोकि पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से ले कर…
नाहन 31 मई (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के गिरिपार की बोहल बल्दवा खुईनल पंचायत के खुईनल गांव में आजादी के 75 साल बाद सड़क पहुंची तो ग्रामीणों की आंखों से आंसू छलक आए। ग्रामीणों ने नाचकर जश्न मनाया। पहली बार बुजुर्गों ने अपने गांव में सड़क देखी। सालों से सड़क सुविधा के अभाव में ग्रामीण मरीजों को तीन किलोमीटर पैदल कंधे पर सड़क तक पहुंचाते थे। सोमवार को जेसीबी बनाणा होते हुए खुईनल गांव पहुंची तो बुजुर्गों और स्थानीय लोगों ने चालक को फूलों से लाद दिया। खुईनल गांव में 16 घर थे। चार घरों…
नाहन 30 मई – ( हिमाचल वार्ता न्यूज)केन्द्र सरकार के सेवा के 8 साल पूरा होने के अवसर पर प्रधानमंत्री कल शिमला से गरीब कल्याण सम्मेलन में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेगे। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने दी। उन्होने बताया कि इस आयोजन का सीधा संवाद सिरमौर जिला के मुख्यालय नाहन के एसएफडीए हॉल व कृषि विज्ञान केन्द्र धौलाकुआं में भी आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं संवाद कार्यक्रम प्रातः 9ः45 से शुरू होगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम को प्रातः 11.00 बजे राष्ट्रीय कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा, जब प्रधानमंत्री…
नाहन 30 मई – ( हिमाचलवार्ता न्यूज)जिला सिरमौर में कोरोना काल के दौरान अनाथ हुए बच्चों को सरकार द्वारा प्रधानमंत्री पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत हर संभव सहायता मुहैया करवाएगी। यह जानकारी आज यहां विधायक नाहन एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिंदल ने केंद्र सरकार के सेवा के 8 साल पूर्ण होने पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश सुनने के बाद दी। पुलिस मुख्यालय नाहन के सम्मेलन कक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग सिरमौर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को…