Author: Himachal Varta

नाहन 02 जून ‌(हिमाचल वार्ता न्यूज) :- नाहन विधानसभा क्षेत्र के धौलाकुआं में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट के भवन निर्माण का कार्य जोरों पर है। पहले चरण में भवन निर्माण पर 400 करोड रुपए की राशि खर्च की जा रही है। स्थानीय विधायक डॉ राजीव बिंदल ने मीडिया को दी जानकारी में बताया कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के धौलाकुआं में बनने जा रहे इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट के भवन का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। आईआईएम भवन का निर्माण क्षेत्र की 1000 बीघा भूमि किया जा रहा है। यह हिमाचल के लिए गर्व की बात है। यह…

Read More

शिलाई 02 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) : -नेशनल हाईवे 707 का चौड़ीकरण का कार्य प्रगति पर है जिसके चलते बीच-बीच में लोगों को दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है। साईड नंबर चार पर जाम्बली  मिनस के बीच  कार्य करते समय भूस्खलन हो गया जिसके कारण हाईवे अवरुद्ध हो गया है। हालांकि कंपनी की ओर से हाईवे को खोलने का कार्य प्रगति पर किया जा रहा है लेकिन बार-बार भूस्खलन होने के कारण समय लग रहा है। जिसके चलते कंपनी ने प्रशासन को भी सूचित किया है। सूचना के बाद एसडीएम शिलाई सुरेश कुमार ने जल्द मार्ग बहाल करने के…

Read More

शिलाई  02  जून (एसपी जैरथ)( हिमाचलवार्ता न्यूज) :- प्रदेश की जयराम सरकार ठेकेदारों पर मेहरबान होती नजर आ रही है। मेहरबानी की इंतिहा भी ऐसी है कि शिलाई के हेलीपैड को आईपीएच की पाइपों का स्टोर बना दिया गया है। यही नहीं, हैरान कर देने वाला विषय यह है कि मुख्य हेलीपैड की जगह शिलाई डिग्री कॉलेज के कैंपस में हेलीकॉप्टर की लैंडिंग करवाई जाती है। यहां यह भी जानना जरूरी है कि कॉलेज कैंपस में केवल छोटा चौपर ही लैंड हो सकता है बड़ा नहीं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि किसी बड़ी आपदा अथवा मुख्यमंत्री के बड़े चौपर…

Read More

नाहन 02 जून (एसपी जैरथ)( हिमाचलवार्ता न्यूज) :- उपमंडल पांवटा साहिब के जंगल में वन विभाग की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6 भट्टियों सहित 1900 लीटर लाहन नष्ट की गई है। वन विभाग की इस कार्रवाई से शराब माफिया में हड़कंप मच गया है। विभागीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग को सूचना मिली की पांवटा साहिब के लाई के जंगल में बड़े पैमाने पर अवैध शराब बनाने का काम चल रहा है। सूचना मिलते ही पांवटा साहिब वनमंडल में अंडर-ट्रेनिंग एसीएफ आदित्य शर्मा के नेतृत्व में वनरक्षक मनीषा, अनिता, रतन, संदीप व…

Read More

नाहन02जून ( हिमाचल वार्ता न्यूज)रिवाइज सर्वे में शहर में घरों की स्थिति, पार्किंग, सीवरेज व्यवस्था आदि को शामिल किया जा रहा है। तो वही शहर में किस तरह का ट्रैफिक दबाव है इसको लेकर भी सर्वे किया जा रहा है। बताना जरूरी है कि किसी भी शहर के डिवेलपमेंट प्लान के लिए दो तरह का सर्वे किया जाता है। जिसमें एक प्राइमरी व दूसरा सेकेंडरी सर्वे होता है। प्राइमरी सर्वे में हाउसहोल्ड तथा ट्रैफिक वॉल्यूम व पार्किंग आदि को शामिल किया जाता है। टीसीपी नाहन के अधिकारियों की टीम के द्वारा यशवंत बिहार के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-907 से नाहन की ओर…

Read More

नाहन 01 जून- ( हिमाचलवार्ता न्यूज)जिला सिरमौर में मिशन अमृत सरोवर के अंतर्गत 119 अमृत सरोवर बनाए जाएंगे यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने आज ग्रामीण विकास अभिकरण विभाग द्वारा आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि  सिरमौर में 119 में से 75 अमृत सरोवर का कार्य 15 अगस्त 2022 तक पूरा किया जाएगा, जिसके लिए स्थान के चयन का कार्य पूरा हो चुका है। इस योजना के तहत एक हेक्टेयर क्षेत्र में 1000 क्यूबिक मीटर वाले जल भंडारण सरोवर बनाए जाएंगे। तालाब बनाने के साथ उनका सौंदर्यकरण भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अमृत सरोवर…

Read More

मंडी (हिमाचल वार्ता न्यूज): – प्रदेश के मंडी जिले के पंडोह क्षेत्र के गड़ानाला में मंगलवार देर रात मानसिक रोगी 19 साल के युवक ने चाकू से गला रेतकर एक बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी है। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को पास के जंगल में धर दबोचा। आरोपी युवक पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।  बुधवार को मंडी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों सौंप दिया गया है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मृतक की पहचान 65 वर्षीय…

Read More

नाहन 01 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- पांवटा साहिब के बस स्टैंड में खड़ी एक निजी बस में आग लगने से वहां पर अफरा तफरी मच गई। मौके पर लोगों ने सुझबुझ दिखाते हुए आग पर काबू पाया तथा बड़ा हादसा होने से टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब बस स्टैंड के कोने पर एक निजी बस खड़ी थी तथा अचानक बस से धुंआ निकलने लगा। धुआं निकलते देख बस स्टैंड पर अन्य बस का ड्राइवर रसपाल तुरंत बस की तरफ भागा और बस की खिड़की का शीशा उतारकर बस के अंदर घुसा व दुसरे लोगो को आवाजें…

Read More