नाहन 27 मई – ( हिमाचल वार्ता न्यूज)प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 31 मई 2022 को शिमला कार्यक्रम के साथ-साथ जिला मुख्यालय के एसएफडीए हॉल और कृषि विज्ञान केन्द्र धौलाकुंआ में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी आज यहां उपायुक्त राम कुमार गौतम ने बचत भवन के सभागार में प्रधानमंत्री के 31 मई के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के लिए आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उपायुक्त ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में केन्द्र सरकार की 13 योजनाओं के लगभग 300 लाभार्थी भाग लेंगे। उन्होंने अधिकारियों को लाभार्थियों को लाने-ले जाने व खाने-पीने की समुचित व्यवस्था करने…
Author: Himachal Varta
पांवटा साहिब 27मई (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- उपमंडल पांवटा साहिब के पाल हवेली में कांग्रेस आलाकमान की और से अवनीत सिंह लंबा को प्रदेश कांग्रेस कमेठी ने प्रदेश सचिव नियुक्त किया है, प्रेस वार्ता के माध्यम से लाम्बा ने आलकमान का आभार व्यक्त किया है। इस दौरान उन्होंने कहा की कांग्रेस का परिवार पांवटा साहिब में बिखरा हुआ है, जिसको समेटने की कोशिश की जाएगी तो वहीं जो कार्यकर्ता रूठें हुए हैँ, उन्हें मनाने का प्रयास किया जाएगा। लाम्बा ने कहा की उन्हें यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि कांग्रेस पार्टी के प्रति मेरी निष्ठा और सेवा भाव को…
नाहन 27 मई (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- जिला मुख्यालय नाहन के समीप स्थित माता बाला सुंदरी गौशाला में अब वर्मी कंपोस्ट तैयार की जाएगी । वर्मी कंपोस्ट बनने से ना केवल गौशाला की आय बढ़ेगी बल्कि आम आदमी को सस्ते दामों पर यहां वर्मी कंपोस्ट भी मुहैया करवाई जाएगी। डीसी सिरमौर राम कुमार गौतम ने बताया कि मौजूदा समय में माता बाला सुंदरी गौशाला में 1 माह में करीब 540 क्विंटल गोबर निकलता है। गौशाला में गोबर से काऊडंग लोग और गमले बनाए जा रहे थे परंतु मार्केट में इनकी डिमांड न होने के चलते हैं इनके उत्पादन को कम…
नाहन 27 मई ( हिमाचलवार्ता न्यूज)- सिरमौर जिला में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अर्न्तगत 77780 लाभार्थियों किसानो को 1 अरब 27 करोड़ से अधिक की राशि 10 किश्तो में जारी किए जा चुके है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने दी। उन्हांेने बताया की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एक केंद्रीय क्षेत्रक योजना है जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 24 फरवरी, 2019 को लघु एवं सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपए की दर से प्रत्यक्ष आय सहायता…
नाहन 26 मई -{हिमाचलवार्ता न्यूज़ }:-सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सौजन्य से लोक संस्कृति कलामंच के कलाकारों ने आज पावंटा विकास खण्ड की ग्राम पंचायत गोरखूवाला व भंगानी जबकि धालटा कलामंच के कलाकारों द्वारा विकास खण्ड नाहन की ग्राम पंचायत थाना कसोगा व बिरला और नितिका सुर संगम कला मंच के कलाकारो ने विकास खण्ड संगडाह की ग्राम पंचायत जरग व खूड द्राविल व चेष्टा लाकनृत्य कला मंच कलाकारों ने विकासखंड की ग्राम पंचायत नावना व भटवाड में प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी गीत संगीत व नुक्कड़ नाट्क के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन,…
नाहन 26 मई (एसपी जैरथ) {हिमाचलवार्ता न्यूज़ }:- सरकारी विभाग में तैनात है दोनों युवक, कभी भी कर सकते हैं कोर्ट में समर्पण प्रदेश भर में चर्चित पुलिस भर्ती प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर सिरमौर भी एसआईटी के रडार पर आ चुका है। पुख्ता सूत्रों के अनुसार कोलर और ददाहू से संबंध रखने वाले कथित आरोपी कुछ दिनों से फरार चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि इन दोनों व्यक्तियों के द्वारा अपने किसी रिश्तेदार के बच्चे को फायदा पहुंचाने के लिए प्रश्नपत्र खरीदा गया था। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि प्रश्न पत्र रिश्तेदार…
श्री रेणुका जी 26 मई (राजीव कुमार ) {हिमाचलवार्ता न्यूज़} :- जिला सिरमौर की गिरीपार के दूरदराज के संगड़ाह इलाके के रहने वाले कृष्ण देवा का गाना महा माई मां रेणुका जी ने इन दिनों यूट्यूब पर धमाल मचा रखा है। गत दिनों यूट्यूब पर रिलीज इस गाने ने खासी लोकप्रियता हासिल की है जानकारी के मुताबिक गिरपर के संगड़ाह उपमंडल के रणफुआ गांव के रहने वाले कृष्ण देवा द्वारा हाल ही में महा माई मां रेणुका जी गाना यूट्यूब पर रिलीज किया। कुछ दिनों में इस गाने ने खासी लोकप्रियता हासिल की है। इस गाने में जहां माता रेणुका…
नाहन 25 मई (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएससी नर्सिंग के सभी वर्षों का परिणाम घोषित किया। जिसमे बीएससी नर्सिंग थर्ड ईयर की आरज़ू ने छठा व बीएससी फोर्थ ईयर की पल्ल्वी चौहान ने दसवां स्थान राज्य स्तर पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में प्राप्त किया हैं। इसके साथ ही माता पद्मावती कालेज के सभी वर्षो का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। कालेज स्तर पर बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की छात्रा सोनिया देवी ने प्रथम, ज्योति भारती ने दूसरा स्थान व पारुल कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया। बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष में अंजलि शर्मा ने प्रथम स्थान,…