नाहन 25 मई (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- सिरमौर जिला में गत कई वर्षों से सांस्कृतिक गतिविधियों में अग्रणी समाजसेवी संस्था हिमजन मंच द्वारा जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन स्थित डाईट हॉल में धुडिय़ा खेलटू कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली के सौजन्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन के प्राचार्य डॉ. दिनेश भारद्वाज उपस्थित हुए। इस अवसर पर हिमजन मंच संस्था के अध्यक्ष कंवर सिंह नेगी ने संस्था के कार्यों पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात लोक गायक लायक राम देसाईक ने शिरगुल वंदना प्रस्तुत की। उसके…
Author: Himachal Varta
राजगढ़ 24 मई (एसपी जैरथ) ( हिमाचलवार्ता न्यूज़):- कंडा नाला में पाईप लाईन टूटने के कारण बीते पांच दिनों से राजगढ़ शहर में जलापूर्ति नहीं हो पा रही है जिससे चलते शहर में पानी के लिए लोगों में त्राहि त्राहि मची हुई है। शहर को जलापूर्ति करने वाली कंडा नाला पेयजल योजना जंग लगने से आए दिन जगह जगह पर टूट रही है। जिस कारण लोग पानी समस्या से जूझ रहे हैं सबसे अहम बात यह है कि राजगढ़ शहर में पानी उपलब्ध करवाने के लिए जल शक्ति विभाग के पास कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं है। जानकारी के मुताबिक…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)डा. राजीव बिन्दल ने अपने सम्बोधन में कहा कि कहा कि हमारा लक्ष्य नाहन निर्वाचन क्षेत्र का संपूर्ण विकास और जनसेवा है। जनता की सेवा और विकास कार्यों के लिए हम अथक दिन-रात कार्य कर रहे हैं। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार और प्रदेश की जय राम ठाकुर सरकार के आशीर्वाद से शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक और अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की जा रही हैं। डा. बिन्दल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर ने अपने हाल ही के सतीवाला प्रवास के दौरान नाहन निर्वाचन क्षेत्र के लिए कई ऐतिहासिक घोषणाएं की थी…
पांवटा साहिब 24 मई (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- पांवटा के विधायक व प्रदेश सरकार में उर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के नेता विकास की बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं जबकि धरातल पर सच्चाई कुछ और ही बयां कर रही है पांवटा में शिक्षा, स्वास्थ्य ,और सड़कों के बुरे हाल है। मजदूर नेता व भगानी जॉन कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप चौहान ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि कैबिनेट मंत्री सीएम जयराम ठाकुर के विकास की बड़ी-बड़ी बातें लोगों से कर रहे हैं। जबकि सारी बातें और दावे धरातल पर कुछ और ही बयां हो रहा है भगानी जॉन की सड़कें टूटी फूटी है।…
नाहन 24 मई – ( हिमाचल वार्ता न्यूज)सिरमौर में पशुओं को सड़कों पर आवारा छोड़ने वाले लोगों के विरूद्व कार्रवाई की जाएगी और कोई पालतु पशु सड़क पर पकड़ा गया तो पशु पालकों को उसे जुर्माना देकर छुड़ाना होगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज यहां पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण व माता बाला सुन्दरी गौशाला की त्रैमासिक बैठक समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। इस बैठक में जिला सिरमौर में आवारा कुत्तों व पशुओं की बढ़ती संख्या को कम करने व गौसदनों में पेश आने वाली विभिन्न समस्याओं के…
ददाहू 24 मई (हिमाचल वार्ता न्यूज) ( राजीव कुमार):- प्रदेश के जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी पुलिस थाना के तहत दीद बगड़ पंचायत के अंतर्गत पड़ने वाले जाईचा-मजाई गांव की एक 21 वर्षीय युवती की पहाड़ी से गिरने से मौत हो गई है। जानकारी मुताबिक सोमवार को उषा देवी अपनी छोटी बहन के साथ जंगल में बकरियां चराने गई थी। अचानक उषा देवी का पैर फिसल गया और वह पहाड़ी से नीचे खाई में जा गिरी। उसकी छोटी बहन ने तुरंत अपने घरवालों को उषा देवी के पहाड़ी से नीचे गिरने की सूचना दी। परिजनों ने उषा देवी को खाई…
नाहन 24 मई (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- नाहन विश्व जैव विविधता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एक अंतर स्कूल भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने अपने वक्तव्यों में पृथ्वी के तापमान में अनावश्यक वृद्धि के साथ साथ जलवायू परिवर्तन ,ज़नसंख्या वृद्धि पर भी चिंता व्यक्त की और जैव विविधता को बचाने में सहयोग देने का भी संकल्प लिया। पर्यावरण समीति के अध्यक्ष डॉ सुरेश जोशी के अनुसार आज स्थानीय ए वी एन सीनियर सैकैंडरी स्कूल में जैव विविधता पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में शहर और आसपास के दस विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों ने भाग लिया। ज़िसमें अरिहंत सीनियर सैकैंडरी स्कूल…
नाहन 23 मई (एसपी जैरथ) ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- पांवटा साहिब के गुरुगोविंद सिंह राजकीय महाविधालय परिसर में अपनी मांगों को लेकर प्रध्यापक संघ चिलचिलाती धूप में भूख हड़ताल पर बैठे। मीडिया से बातचीत करते हुए कॉलेज प्रध्यापकों का कहना है कि यदि उनकी मांगों को सरकार नजरअंदाज कर रही है तो नतीजा क्या होगा इसके लिए भी सरकार तैयार रहे। वहीं अध्यपकों का कहना है कि कई सालों से उनकी मांगे लंबित पड़ी हुई है। इम्लीमेटेंशन आफ यूजीसी पे स्केल व एमफिल पीएचडी की एक्रीमेंट्स 2014 के बाद बन्द कर दी गयी हैं। हालांकि वह मुख्यमंत्री के समक्ष मांग…