नाहन {संजय सिंह}04 फरवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- राज्य कर एवं आबकारी विभाग जिला सिरमौर के उपायुक्त प्रितपाल सिंह की फेसबुक आईडी हैक होने का समाचार मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा एक्साइज एंड टैक्सेशन अधिकारी के नाम पर फेक आईडी बनाकर फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट भेजी जा रही थी। चूंकि प्रितपाल सिंह एक्साइज विभाग के सबसे तेज तर्रार और जागरूक अधिकारी माने जाते हैं। व्यक्ति के द्वारा उन्हें इस बात की भी सूचना दी गई कि आप के नाम पर कोई पैसे लेन-देन की बात कर रहा है। जानकार व्यक्ति यह पहले से जानता था कि …
Author: Himachal Varta
{हमीरपुर} 04 फरवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-न्यायालय ने सबूतों के आधार पर शिक्षिका को दोषी मानते हुए उसे सजा सुनाई है। छात्र को पीटने और जातिसूचक शब्द बोलने पर सरकारी स्कूल में सेवारत जेबीटी शिक्षिका को कोर्ट ने एक लाख रुपये जुर्माना किया है। छात्र को पीटने और जातिसूचक शब्द बोलने पर सरकारी स्कूल में सेवारत जेबीटी शिक्षिका को हिमाचल प्रदेश के जिला एवं सत्र न्यायालय हमीरपुर ने एक लाख रुपये जुर्माना किया है। जुर्माने का भुगतान न करने पर दोषी शिक्षिका को छह माह के साधारण कारावास की सजा काटनी होगी। जिला सत्र न्यायाधीश जेके शर्मा की अदालत ने शिक्षिका को…
{रेणुका जी} {राजीव कुमार भटनोर} 03 फरवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-SIU टीम, सिरमौर पुलिस को एक गुप्त सूचना के आधार पर गाँव दाऊन क्यारगा, नजदीक बेचड़ का बाग में एक JCB No. HP71-7522 व एक टिप्पर न0 HP71-5624 अवैध खनन करते हुए मिले, जिस पर मौके पर मिले JCB के चालक/मालिक व टिप्पर के चालक को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ माइनिंग एक्ट की धारा 21 व IPC की धारा 379 के तहत रेणुकाजी थाने में मुकद्दमा दर्ज किया गया है । JCB व टिप्पर को थाने में जब्त कर लिया गया है व केस की आगामी तफ्तीश जारी है ।गोरतलब है कि…
{ददाहू } {राजीव कुमार भटनोर} 03 फरवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-सिविल अस्पताल ददाहू में आरोग्य सेवा समिति के सौजन्य से 14 वां रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष धर्मपाल परमार ने बताया कि 6 फरवरी दिन रविवार को सरकारी हस्पताल में रक्तदान किया जाएगा। याद रहे हर वर्ष समिति रक्तदान शिविर लगाकर लगभग 100 से 150 यूनिट खून एकत्र कर नाहन अस्पताल को देती है। इसके अलावा समिति गरीब लोगों के इलाज के लिए भी सहायता करती है। उसी क्रम में रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाता है । इस शिविर में अधिकतर संस्था के स्वयंसेवी रक्तदान करते…
{हमीरपुर} 03 फरवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-हमीरपुर में सीएम जयराम ने कहा कि इस बार का बजट चुनाव के हिसाब से नहीं, बल्कि जरूरत के हिसाब से विधानसभा में पेश होगा। उन्होंने कहा कि बजट सत्र से स्वाभाविक रूप से समाज के सभी वर्गों को सरकार से बहुत उम्मीदें रहती हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को हमीरपुर प्रवास के दौरान बजट सत्र पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भले अभी चुनावी वर्ष है। लेकिन इस बार का बजट चुनाव के हिसाब से नहीं, बल्कि जरूरत के हिसाब से विधानसभा में पेश होगा। उन्होंने कहा कि बजट सत्र से स्वाभाविक रूप…
मंडी 03 फरवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-जरल पंचायत के ओड़ीधार क्षेत्र में कार गहरी खाई में गिर गई। सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने कार सवारों को बाहर निकाला। एसडीएम ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर के निहारी में बुधवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। हादसे में मारे गए सभी लोग स्थानीय हैं। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल की निहरी तहसील के तहत जरल पंचायत के ओड़ीधार क्षेत्र में…
शिमला 03 फरवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-प्रदेश सरकार राशनकार्ड उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर राशन उपलब्ध करा रही है। आटा और चावल केंद्र सरकार जबकि दो लीटर तेल (रिफाइंड और सरसों), तीन दालें, मलका, माश और दाल चना, 500 ग्राम प्रति व्यक्ति चीनी और एक किलो आयोडीन नमक प्रदेश सरकार उपलब्ध करा रही है। हिमाचल प्रदेश के राशनकार्ड धारकों को इस महीने से 16 से 18 रुपये सस्ता सरसों तेल मिलेगा। प्रदेश सरकार ने डिपुओं में सस्ते तेल की सप्लाई भेज दी है। एपीएल उपभोक्ताओं को 167 के बजाए 151 रुपये, गरीब राशनकार्ड उपभोक्ताओं को 147 के बजाए 131 और आयकर दाताओं को…
शिमला 02 फरवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:- हिमाचल में आज और कल भारी बारिश – बर्फबारी का येलो अलर्ट पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 5 तक मौसम खराब बने रहने का पूर्वानुमान अमर उजाला ब्यूरो बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है । उधर , राजधानी के होटल 40 फीसदी एडवांस बुक हो चुके हैं । मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों को सतर्क रहने के लिए एडवाइजरी जारी की है । 4 और 5 फरवरी को भी मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है । मंगलवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 20.6 , सुंदरनगर में 19.4 , कांगड़ा धर्मशाला में 19.0 ,…