शिमला 01 फरवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को छोड़कर अन्य मेडिकल कॉलेजों, जोनल अस्पतालों, सिविल अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में यह प्रयोगशाला स्थापित होगी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से यह कंपनी मरीजों के सैंपल उठाएगी, उनकी जांच नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराएगी। हिमाचल प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों, जोनल और सिविल अस्पतालों में अब मैसर्ज कृष्णा डायग्नोस्टिक प्राइवेट लिमिटेड पुणे आधी दरों पर मरीजों के टेस्ट करेगी। 56 टेस्ट निशुल्क होंगे। स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों को सहूलियत देने के लिए कंपनी से आवेदन मांगे थे। इसमें यह कंपनी एल वन आई है। करीब 9…
Author: Himachal Varta
संगडाह {राजीव कुमार भट्नोर } 01 फरवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:- उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव अंधेरी की नेहा चौहान अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की एमडी की परीक्षा में 158वें रैंक पर चयनित हुई। गढ़वाल विश्वविद्यालय से बीएएमएस कर चुकी नेहा की प्रारंभिक शिक्षा संगड़ाह व बोरली गांव के सरकारी विद्यालयों व दून वैली पब्लिक स्कूल पांवटा मे संपन्न हुई। उनके पिता हरिचंद चौहान लोक निर्माण विभाग में एसडीओ के पद पर कार्यरत है, जबकि माता इंदिरा चौहान जमा दो विद्यालय लुधियाना में बतौर प्रवक्ता कार्यरत है। गौरतलब है कि गत वर्ष नेहा के एक भाई का जहां इसरो…
नाहन संजय सिंह 31 जनवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) : – नाहन में दिल्ली गेट के समीप एमसी कॉम्प्लेक्स की एंट्री पर एक बड़ा हादसा टल गया। यहां घूमने आए पर्यटकों की गाड़ी (पीबी 13 एएफ-51 51) पार्किंग के धोखे में सीधे सीढ़ियां उतर गई। इस दुर्घटना में चालक की जान तो बची ही, जो लोग कॉम्प्लेक्स के बाहर गैलरी में धूप सेक रहे थे वह भी बाल-बाल बच गए। दुर्घटना की बड़ी वजह एमसी कॉम्प्लेक्स सेकेंड फ्लोर के ऊपर लगा पार्किंग का बोर्ड है। यह पार्किंग का बोर्ड बिल्कुल एमसी कॉम्प्लेक्स की निचली दुकानों के एंट्री प्वाइंट पर लगा हुआ…
नाहन संजय सिंह 31 जनवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-जिला सिरमौर में बाल संरक्षण हेतु चलाई जाने वाली योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। यह निर्देश उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज उपायुक्त कार्यालय में जिला बाल संरक्षण समिति द्वारा आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। उन्होंने जिला सिरमौर में बाल अपराधों को रोकने से संबंधित सूचना हेतु टोल फ्री नंबर 1098 का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा यह नंबर सभी सार्वजनिक स्थलों अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों, बस अड्डों व बाजारों में प्रदर्शित किया जाना सुनिश्चित करें, ताकि बाल अपराध से संबंधित कोई भी…
शिमला 31जनवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-प्रदेश में 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए 3 फरवरी से स्कूल खोल दिए जाएंगे। फाइव डे वीक की व्यवस्था भी खत्म हो गई है। अब सप्ताह में 6 दिन सरकारी कार्यालयों में कामकाज होगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सोमवार को राज्य सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में अहम फैसले लिए। प्रदेश में 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए 3 फरवरी से स्कूल खोल दिए जाएंगे। ग्रीष्मकालीन स्कूलों में 1 फरवरी मंगलवार से शिक्षकों का स्कूलों में आना अनिवार्य कर दिया गया है। विद्यार्थियों के लिए नियमित कक्षाएं 3 फरवरी से लगेंगी।…
पाँवटा साहिब 31 जनवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- आंज भोज के शिवा में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने शिवा बस स्टैंड के पास सूबे की जनता को 4.50 करोड़ की राशि से भरली से बनोर तक टाइरिंग के लिये भूमि पूजन किया। इस सड़क के लिये यह राशी सडक़ में होने वाली टाइरिंग करने के साथ साथ डंगे, क्रैटवाल,के अलावा भोंवरेड खड़ में पुलिया का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने लगभग सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में विदिवत पूजन किया। उन्होंने अब्राड हुए संबंधित ठेकेदार को गुणवत्ता संबंधी सख्त आदेश दिए। शिवा पंचायत की प्रधान बबिता परमार ने सुनोग स्कूल का…
रेणुका जी राजीव कुमार भट्नोर 31 जनवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़} श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के संगड़ाह थाना के अंतर्गत खेगुआ पेट्रोल पंप के समीप कार और स्कूटी की जोरदार टक्कर होने का मामला जानकारी में आया है। जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना श्री रेणुकाजी- हरिपुरधार मार्ग पर हुई है। जिसमें हरियाणा नंबर एचआर 70डी 5761 स्विफ्ट डिजायर की स्कूटी संख्या एचपी 74ए 1653 में खेगुआ के पेट्रोल पंप के समीप टक्कर हुई। इस दुर्घटना में हमीरपुर के डेरा पलोरा निवासी स्कूटी चालक 22 वर्षीय मनीष उसके साथ बैठी 20 वर्षीय रीना बुरी तरह से घायल हो गए हैं। प्राप्त जानकारी…
31 जनवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-हिमाचल प्रदेश में आईजीएमसी शिमला, कांगड़ा के टांडा, हमीरपुर, चंबा, नाहन और मंडी नेरचौक में मेडिकल कॉलेज हैं। डॉक्टरों को भी रुटीन के ऑपरेशनों की तिथियां फिलहाल नहीं देने के लिए कहा है। प्रदेश सरकार ने मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में रुटीन आपरेशन पर रोक लगा दी है। कोरोना के चलते फिलहाल एक सप्ताह तक यह व्यवस्था की गई है। मामले घटने के बाद ही सर्जरी, पथरी, आर्थोपेडिक्स, आंखों के ऑपरेशन हो सकेंगे। हादसों में घायल व गंभीर रोगियों के ऑपरेशन चलते रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि एक्टिव मामलों में कमी आई है, लेकिन अभी…