पाँवटा साहिब 02 फरवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- विधानसभा क्षेत्र पांवटा साहिब के भाजपा मंडल मिलन कार्यक्रम में सीएम जयराम ठाकुर तो पहुंचे लेकिन पार्टी के आधा दर्जन नेताओं ने कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी। कयास लगाए जा रहे थे कि सीएम के इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद संगठन में उपज रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। लेकिन कार्यक्रम में कई नेताओं के नदारद रहने को सीएम ने गंभीरता से लिया और संगठन को मीठी फटकार लगाते हुए एकता का पाठ पढ़ाया। बता दें कि पांवटा साहिब में आयोजित मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के भाजपा मंडल मिलन कार्यक्रम में भाजपा…
Author: Himachal Varta
नाहन {संजय सिंह } 02 फरवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:- भारतीय सेना की स्पेशल फोर्स पैरा कमांडो से अक्टूबर, 2018 में सेवानिवृत्त होने के बाद सिरमौर के बिशन दास ने हिमाचल खुम्ब विकास योजना के तहत मशरूम का प्लांट लगाकर स्वयं के साथ-साथ अन्य स्थानीय युवाओं को भी घर द्वार पर ही रोजगार के अवसर उपलब्ध करवा कर एक मिसाल कायम की है। सिरमौर जिला के बिरला निवासी बिशन दास का कहना है कि जब वह सेना से सेवानिवृत हो रहे थे तब उनके मन में विचार आया कि क्यों ना कोई ऐसा काम किया जाए, जिससे न केवल उन्हें बल्कि अन्य…
शिमला 02 फरवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:- प्रदेश में अगर जल्द ही स्कूल खुले तो इन कक्षाओं के विद्यार्थियों की ऑफलाइन नहीं तो मार्च में ऑनलाइन ही परीक्षाएं होंगी। दोनों व्यवस्थाओं को लेकर शिक्षा विभाग ने मंथन शुरू कर दिया है। हिमाचल प्रदेश में नॉन बोर्ड कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाओं पर अभी संशय बना हुआ है। ग्रीष्मकालीन स्कूलों में पहली, दूसरी, चौथी, छठी और सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों के अभी पेपर होने हैं। प्रदेश में अगर जल्द स्कूल खुल गए तो इन कक्षाओं के विद्यार्थियों की ऑफलाइन नहीं तो मार्च में ऑनलाइन ही परीक्षाएं होंगी। दोनों व्यवस्थाओं को लेकर शिक्षा विभाग ने…
शिमला 02 फरवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-सरकारी स्कूलों में भर्ती किए जाने वाले चार हजार प्री प्राइमरी शिक्षकों के प्रस्ताव पर वित्त विभाग से चर्चा करने के बाद कैबिनेट बैठक में लाने का फैसला लिया गया है। शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने सचिवालय में विभागीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को फरवरी में ही भर्ती प्रक्रिया को शुरू करने के निर्देश दिए। हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में भर्ती किए जाने वाले चार हजार प्री प्राइमरी शिक्षकों के प्रस्ताव पर वित्त विभाग से चर्चा करने के बाद कैबिनेट बैठक में लाने का फैसला लिया गया है। शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने…
नाहन संजय सिंह 01 फरवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- जिला सिरमौर में बाल संरक्षण हेतु चलाई जाने वाली योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। यह निर्देश उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज उपायुक्त कार्यालय में जिला बाल संरक्षण समिति द्वारा आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। उन्होंने जिला सिरमौर में बाल अपराधों को रोकने से संबंधित सूचना हेतु टोल फ्री नंबर 1098 का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा यह नंबर सभी सार्वजनिक स्थलों, अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों, बस अड्डों व बाजारों में प्रदर्शित किया जाना सुनिश्चित करें, ताकि बाल अपराध से…
नाहन संजय सिंह 01 फरवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- नेशनल हाईवे कालाअंब-पांवटा साहिब मार्ग पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक चालक घायल हुआ है। यातायात प्रभारी रामलाल ने बताया कि एक ट्रक हाईवे पर शक्तिनगर के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। बताया जा रहा है कि यह ट्रक कालाअंब की ओर से देहरादून मशीनरी लोड़ कर जा रहा था। लेकिन शक्तिनगर के नजदीक ट्रक में तकनीकी खराबी आने के बाद ट्रक चालक ट्रक से नियंत्रण खो बैठा । जिसके बाद ट्रक साथ लगती पहाड़ी से जा टकराया। इस हादसे में चालक को हल्की चोटें आई है।
नाहन संजय सिंह 01 फरवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- नेशनल हाईवे 907-ए नाहन-कुमारहट्टी मार्ग पर आज पीजी कॉलेज के नजदीक यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई की गई। यहां यातायात पुलिस ने नाकाबंदी कर जहां लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया तो वहीं नियमों की उल्लंघना करने वाले चालकों पर कार्रवाई भी की गई। यातायात प्रभारी रामलाल ने बताया कि आज यातायात नियमों की पालना को लेकर पहले नेशनल हाईवे कालाअंब-पांवटा साहिब मार्ग पर मारकंडा के नजदीक नाकाबंदी कर वाहन चालकों को जागरूक किया गया। तो इसके पश्चात नेशनल हाईवे नाहन-कुमारहट्टी पर पीजी कालेज के नजदीक…
शिमला 01 फरवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कर्मचारियों की मांग पर इस तीसरे विकल्प की घोषणा हाल ही में पूर्ण राज्यत्व दिवस के अवसर पर की थी। चूंकि तीसरे विकल्प के ये नियम कैबिनेट की बैठक तक तैयार नहीं हो सके थे, इसलिए इन्हें आगे टाला गया है। हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य के कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान देने के तीसरे विकल्प के नियमों को मंजूरी नहीं मिल सकी है। बेसिक पे और महंगाई भत्ते में 15 फीसदी के बजाय एक अन्य विकल्प पर भी राज्य सरकार का वित्त विभाग मंत्रणा कर रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर…