नाहन 18 मई ( हिमाचल वार्ता न्यूज)- जिला दण्डाधिकारी सिरमौर रामकुमार गौतम ने आज यहां आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 144(1)(2) व (3) के तहत आदेश जारी करते हुए जिला के सभी मकान मालिकों, सभी प्रकार के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों व उद्योगों के मालिकों तथा जिला में स्थित अन्य संस्थानों व व्यक्तियों को हिमाचल प्रदेश में अन्य राज्यों से आए कामगारों, रेहड़ी वालों, फेरीवालों का स्थानीय पुलिस थाने में पंजीकरण करवाए बिना मकान या रहने की सुविधा न देने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में बडी संख्या में मजदूर अन्य राज्यों से आते हैं और बिना…
Author: Himachal Varta
नाहन 18 मई ( हिमाचलवार्ता न्यूज)- जिला सिरमौर में सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, नितियों व कार्यक्रमों को आम जन तक पहंुचाने व उनका लाभ उठाने के लिए विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें सूचना एंव जनसर्म्पक विभाग के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक व गीत-संगीत के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। इस अभियान के अन्तर्गत आज नाहन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत चाकली व बनेठी तथा विकास खण्ड संगड़ाह की ग्राम पंचायत खाला क्यार में फोक मीडिया कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें उपस्थित लोगों को जनमंच, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना व…
नाहन 18 मई ( हिमाचलवार्ता न्यूज)- जिला सिरमौर के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नाहन में आगामी 23 मई को प्रातः 10 बजे कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न कंपनियों को लगभग 220 अभ्यर्थियों की आवश्यकता है। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि मैसर्ज वर्धमान टेक्सटाइल लिमिटेड बद्दी को 8वीं से 12वीं तक की शैक्षणिक योग्यता के युवाओं की ट्रेनी अप्रेंटिस के लिए आवश्यकता है तथा एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कम्पनी नाहन को स्नातक या स्नातकोत्तर शैक्षणिक योग्यता के युवाओं व युवतियों की आवश्यकता है। इसके अतिरिक्त, पशुपति स्पिनिंग मिल्स कालाअंब को 6…
नाहन 18 मई ( हिमाचलवार्ता न्यूज) :- जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र इन दिनों तेंदुएं आतंक मचा रखा है। गत दिनों तेंदुए ने एक किसान की 42 बकरियों को मार डाला था वही अब इसी इलाके के कोटापाब पंचायत में तेंदुए ने महिला पर हमला कर गंभीर रूप से घायल किया है। महिला को परिजन गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटा पाब पंचायत के कोटा गांव की सत्या देवी सुबह घर से कुछ दूरी पर खेत में काम करने गई थी कि अचानक तेंदुए ने महिला पर हमला बोल दिया। महिला ने…
नाहन 18 मई (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष हि.प्र. विधानसभा डॉ. राजीव बिन्दल ने आज अरिहंत इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल परिसर, नाहन में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा संचालित होने वाले क्रिकेट एकेडमी का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर डा. बिन्दल ने कहा कि सिरमौर जिला खेल गतिविधियों में भी हमेशा ही सरताज रहा है। नाहन और सिरमौर क्षेत्र के हमारे होनहार खिलाड़ियों ने सिरमौर का नाम राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। एचपीसीए की क्रिकेट एकेडमी का सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में खुलना सिरमौर के युवा क्रिकेटरों बहुत ही अच्छा प्रयास है। डा. बिन्दल ने…
नाहन 18 मई (एसपी जैरथ) ( हिमाचलवार्ता न्यूज़):- ज्ञानवापी मस्जिद प्रकरण की आग शांत वादी हिमाचल में भी पहुंच गई है। देव भूमि हिमाचल के पांवटा साहिब में एक समुदाय विशेष के व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर शिवलिंग को लेकर की गई टिप्पणी के बाद मुस्लिम बहुल इलाके माजरा में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। रखनेउपायुक्त सिरमौर और पुलिस अधीक्षक रात 01 पहुंचे मौके पर तथा माहोल को नियंत्रण में रखने के लिए क्षेत्र में धारा 144 लागू की गई। पूरा क्षेत्र बना पुलिस छावनी। शांत सिरमौर जिला में ऐसे हालात प्रथम बार देखने को मिल रहे हैं। पांवटा साहिब…
रैणुका जी17 मई, ( हिमाचलवार्ता न्यूज)- ( राजीव कुमार)बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी कल जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर होंगे। ऊर्जा मंत्री सुबह 10 बजे जमटा राजबन से कन्नौन, राजबन से नबरा, जमटा से पुरली सड़को का निरीक्षण करेंगे इसके अतिरिक्त सुबह 11.30 बजे पुरली में लोगों को संबोधित करेंगे। ऊर्जा मंत्री 12ः30 बजे चियां ममियाना में हाल ही में उन्नयन किए गए प्राथमिक से मिडिल स्कूल का शिलान्यास करेंगे व दोपहर 1 बजे लोगों को संबोधित भी करेंगे। इसके अतिरिक्त सांय 6 बजे रेस्ट हाउस जाटोन में स्थानीय लोगों…
श्रीरैणुका जी17 मई (हिमाचल वार्ता न्यूज)( राजीव कुमार) :- गिरी नदी पर बनने वाले 26 किलोमीटर लंबे रेणुकाजी बांध से विस्थापित होने वाले करीब 1,142 परिवारों की समस्याओं को लेकर गठित जन संघर्ष समिति की बैठक सोमवार को ददाहू में संपन्न हुई। समिति के सहसंयोजक पीसी शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 10 जून को अगली बैठक करने का निर्णय लिया गया और इस दौरान कार्यकारिणी का पुनर्गठन भी होगा। इस दौरान समिति का प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त से भी मिलेगा। समिति सहसंयोजक ने कहा कि, गत 24 दिसम्बर को उपायुक्त सिरमौर सौपे गए 18 सूत्रीय मांग पत्र में से…