नाहन संजय सिंह 28 जनवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-बिंदल बोले लोगों को गुमराह कर रहे कांग्रेस नेता जिला मुख्यालय नाहन के साथ लगती देवनी पंचायत के डांडिपुर गांव की सड़क को लेकर कांग्रेस व भाजपा आमने-सामने आ गई है। डांडीपुर गांव की सड़क समस्या को लेकर 2 दिन पहले कांग्रेस नेता नसीम मोहम्मद दिदान मीडिया के सामने आए थे और उन्होंने सड़क निर्माण ना होने के लिए मौजूदा सरकार को जिम्मेवार ठहराया था। जिला मुख्यालय नाहन में आज मीडिया से बात करते हुए स्थानीय भाजपा विधायक राजीव बिंदल ने कांग्रेस नेता नसीम मोहम्मद दीदान पर पलटवार किया है और सड़क सुविधा ना…
Author: Himachal Varta
शिलाई 28 जनवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कफोटा के पाब गांव में 26 जनवरी को अनुदानित दाल चना के पैकेट में मरा चूहा मिलने की खबर स्थानीय अखबारों व सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुई थी जिस पर संज्ञान लेते हुए हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम समिति के क्षेत्रीय प्रबंधक नाहन विजय शर्मा ने मौके पर जांच पड़ताल कर बताया कि वीडियो बनाने वाले व्यक्ति के पास दाल का वह पैकेट उपलब्ध नहीं पाया गया जिसके अंदर चूहा मिलने का उस व्यक्ति द्वारा दावा किया गया। उन्होंने बताया कि वीडियो में जो पैकेट दाल चना…
नाहन संजय सिंह 28 जनवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- समाज सेवा में अग्रणी संस्था इनरव्हील क्लब नाहन इकाई ने गरीब मजदूरों की मदद को हाथ बढ़ाएं है। इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष रचना गौतम के नेतृत्व में क्लब की अन्य पदाधिकारी व सदस्य नाहन फॉउंडरी में पहुंची। यहां क्लब की पदाधिकारियों की सदस्यों ने फाउंडरी परिसर में लेबर के कार्य में लगे गरीब मजदूरों को सर्दी से बचाव हेतु जहां ऊनी वस्त्र व गर्म कंबल वितरित किए और मजदूरों को मिठाई भी भेंट की। इसके साथ-साथ मजदूर वर्ग को क्लब से जुड़ी महिलाओं ने कोरोना महामारी से बचाव के मद्देनजर भी…
28 जनवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:- ग्रीष्मकालीन स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को 15 फरवरी तक छुट्टियां दी जा सकती हैं। नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को एक फरवरी से स्कूल बुलाने की तैयारी है। शिक्षा निदेशालय ने सरकार को इस बाबत प्रस्ताव भेजा है। 31 जनवरी को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इसको लेकर अंतिम फैसला होगा। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के चलते हिमाचल प्रदेश के ग्रीष्मकालीन स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को 15 फरवरी तक छुट्टियां दी जा सकती हैं। नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को एक फरवरी से स्कूल बुलाने…
रेणुका जी राजीव कुमार भटनोर 28 जनवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:- हिन्दू कैलेंडर के आधार पर हर मास की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है. प्रदोष व्रत रखने और भगवान शिव की पूजा करने से धन, आरोग्य एवं संतान की प्राप्ति होती है. आइए जानते हैं पूजा विधि के बारे में. हिन्दू कैलेंडर के आधार पर हर मास की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है. इस समय माघ माह का कृष्ण पक्ष चल रहा है. माघ माह का पहला प्रदोष व्रत 30 जनवरी दिन रविवार को है. प्रदोष व्रत रखने और भगवान शिव की पूजा करने से सुख, समृद्धि, धन,…
नाहन संजय सिंह 27 जनवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- जिला मुख्यालय नाहन के साथ लगती देवनी पंचायत के डांडीपुर गांव के लोग इन दिनों सड़क सुविधा से महरूम है। दरअसल गत दिनों हुई बरसात के बाद सड़क पर आए भूस्खलन के चलते यह सड़क बंद हो चुकी है जिस की बहाली को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे है। लोगों का कहना है कि अक्सर हल्की सी बरसात के बाद यह सड़क बंद हो जाती है जिससे उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है । लोगों की समस्याओं को जानने के लिए यहां पहुंचे मुस्लिम नेता नसीम मोहम्मद…
पाँवटा साहिब 27 जनवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- विकास खंड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत कोलर में एक नवविवाहिता ने जहर निगल लिया। युवती को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार कोलर निवासी महिला का विवाह डेढ़ माह पूर्व देहरादून में तैनात सैनिक से हुआ था। बीती रात खाने के बाद पति पत्नी को फोन पर किसी बात को लेकर नोक झोंक हो गई। जिससे गुस्साई युवती ने जहर निगल लिया। पीड़िता को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल लाया गया। जहां…
राजगढ 27 जनवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- राजगढ़ उपमंडल के अंतर्गत सोलन सनौरा छेला मार्ग पर देर रात को एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा एक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुस चालक नियंत्रण न रखने के कारण ट्रक करीब 500 फुट गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयानक था कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए। वही ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो कर कई हिस्सों में बंट गया। दलीप सिंह निवासी कलियों पाव के बयान के आधार पर तकरीबन रात को 11 बजे रात यह शिलाबाग से दुकान बन्द करके अपने…