पाँवटा साहिब 26 जनवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत किया मुकद्दमा दर्ज, एक हिरासत में, पुलिस ने शुरू की जांच उपमंडल पांवटा साहिब के माजरा पुलिस थाना के तहत देर रात हुई फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर किया गया है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जाहुर हुसैन पुत्र काशिम अली निवासी सैनवाला मुबारिक ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह अपने घर पर रात करीब 10-30 बजे रात सो गया था। रात समय करीब एक…
Author: Himachal Varta
बडू साहिब 26 जनवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:- हिमाचल प्रदेश कृषि विभाग के निदेशक पद से सेवानिवृत्त हुए बाबा इकबाल सिंह का जन्म एक मई 1926 को हुआ है। उन्होंने वर्ष 1975 में बडू साहिब में मिट्टी के गारे से छोटा सा गुरद्वारा बनाया, जो आज भव्य रूप ले चुका है। सिरमौर जिले में कलगीधर ट्रस्ट बडू साहिब के संस्थापक बाबा इकबाल सिंह को समाज सेवा के लिए पदमश्री मिलेगा। हिमाचल प्रदेश कृषि विभाग के निदेशक पद से सेवानिवृत्त हुए बाबा इकबाल सिंह का जन्म एक मई 1926 को हुआ। उन्होंने वर्ष 1975 में बडू साहिब में मिट्टी के गारे से छोटा…
नाहन, संजय सिंह 26 जनवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-वन युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने आज गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के उपरांत सहयोगी नेताओं और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ नाहन इंडोर स्टेडियम का दौरा किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन शूटिंग रेंज का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए रुकी हुई धनराशि को जल्द उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। इसके पश्चात वन मंत्री ने अम्बवाला-सैनवाला पंचायत के कंगनीवाला में विकसित…
नाहन संजय सिंह 26 जनवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:- 73वें गणतन्त्र दिवस पर नाहन में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में बतौर मुख्यातिथि वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने ऐतिहासिक चौगान मैदान में ध्वजा रोहण कर परेड़ की सलामी ली। वन मंत्री ने 73वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 26 जनवरी, 1950 को स्वतंत्र भारत देश ने अपने संविधान को अपनाया था, जिसके साथ भारत सही अर्थो में गणतंत्र बना। उन्होने कहा कि भारत का संविधान हमारे देश को एक प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, पथ निरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणतंत्र घोषित करता है तथा सभी देश…
नाहन संजय सिंह 25 जनवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में 26 जनवरी, 2022 को मनाया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता वन व युवा सेवाएं एवं छेत्र मंत्री राकेश पठानिया करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने देते हुए बताया मुख्यातिथि 26 जनवरी को प्रातः 10ः40 बजे डॉ यशवंत सिंह परमार की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे तथा प्रातः 10ः45 बजे शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरान्त 10ः55 पर समारोह स्थल पहुंचेगे। इसके पश्चात, प्रातः 11 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया जाएगा तथा…
पाँवटा साहिब 25 जनवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- उपमंडल पांवटा- शिलाई नेशनल हाईवे तारूवाला के पास सड़क पर पानी भरकर तालाब बन गया है, जिस पर सफर करना मुश्किल हो गया है। सड़क की खस्ताहाल से क्षेत्र के लोग परेशान हैं, लेकिन संबंधित विभाग इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे का चौड़ीकरण का कार्य 1350 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा है। बद्रीपुर चौक से तारूवाला घाटी तक डेढ़ किलोमीटर सड़क फोरलेन बननी है , लेकिन बद्रीपुर चौक से तारूवाला तक सड़क के बहुत ही खस्ताहाल है,बारिश से सड़क…
पाँवटा साहिब 25 जनवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- पांवटा साहिब के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में आईआईएम के प्रोफेसर के घर में अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर चार लाख रुपए के जेवरात और अन्य सामान पर हाथ साफ किया है। प्रोफेसर ने इसकी शिकायत पुरूवाला पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पांडिचेरी के रहने वाले एम पचयप्पन पांवटा साहिब में स्थित आईआईएम में बतौर प्रोफेसर तैनात हैं तथा वह हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में किराए के मकान में अपने परिवार के साथ…
संगडाह 25 जनवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- आपने शादी ब्याह के कई किस्से सुने होंगे , लेकिन ऐसा पहली बार सुना होगा की कोई दूल्हा अपनी जीवन संगिनी को लेने जेसीबी मशीन में बारात लेकर पंहुचा हो। जी हां ऐसा ही एक मामला हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर गिरिपार के संगड़ाह में सामने आया है जहां पहली बार जेसीबी मशीन में बारात गई हो। इलाके में तीन फुट की करीब बर्फ से ढके संगड़ाह-गत्ताधार-शिलाई मार्ग पर एक बारात को जेसीबी मशीन में ले जाना पड़ा। दरअसल डिग्री कॉलेज संगड़ाह के साथ लगते जावगा से बारात सौंफर गांव जाने वाली थी। संगड़ाह…