नाहन 14 मई (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल नाहन विधानसभा क्षेत्र की दूरदराज और पिछड़ा माने जाने वाली मात्तर पंचायत के प्रवास पर रहे। इस मौके पर डा. बिन्दल ने जहां मात्तर में वन विभाग द्वारा निर्मित डैम का उदघाटन किया वहीं उन्होंने मंतरा माता मंदिर परिसर के सौंदर्यकरण कार्य का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में डा. बिन्दल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर की भाजपा सरकार के कार्यकाल में नाहन विधानसभा क्षेत्र के दूरदराज गांवों में जहां ऐतिहासिक और अभूतपूर्व विकास सुनिश्चित किया जा रहा है।…
Author: Himachal Varta
ऊना 13 मई (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ):-हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला की ग्राम पंचायत कटौहड़ कलां के बीजापुर में 11 माह की एक बच्ची की पानी की बाल्टी में डूबकर मौत का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। मृतक बच्ची की पहचान रोशनी पुत्री रूबल कुमार निवासी अरमा थाना कजरा जिला अरमा लखी सराए बिहार के रूप में हुई है। मामले की सूचना मिलने पर अम्ब पुलिस ने बच्ची का शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बिहार निवासी उक्त परिवार पिछले काफी समय से कटौहड़ कलां के बीजापुर में मजदूरी का काम…
नाहन 13 मई (एसपी जैरथ)( हिमाचल वार्ता न्यूज) : -पांवटा साहिब के खनन क्षेत्र रामपुरघाट में बुधवार देर रात को खनन माफिया द्वारा पुलिस कर्मियों पर हमला और माइनिंग इंस्पेक्टर को अगवा करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। वीरवार की रात को पांवटा पुलिस ने दबिश कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और साथ ही माइनिंग इंस्पेक्टर को किडनैप करने के लिए इस्तेमाल हुई स्कॉर्पियो कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है। जानकारी अनुसार वारदात के बाद पुलिस प्रशासन गहन चिंतन में आ गया था और मामले में आरोपी को गिरफ्तार करना…
श्री रैणुका जी 13 मई (हिमाचल वार्ता न्यूज)( राजीव कुमार) :- पंचायत समिति अध्यक्ष मेलाराम शर्मा ने संगड़ाह विकास खंड की ग्राम पंचायत शिवपुर के अरट गांव के एक गरीब व्यक्ति सुरेंद्र कुमार पुत्र देवी राम को अपने निजी खाता से हियरिंग एड मशीन भेंट की। सुरेंद्र कुमार पिछले लगभग 10 वर्षों से बहरा बीमारी से ग्रसित है और उन्हें कान से सुनाई नहीं देता। सुरेंद्र कुमार ने अनेक अस्पतालों में अपने कान का इलाज करवाया परंतु लाइलाज होने की वजह से डॉक्टरों ने भी उसका इलाज करने से मना कर दिया। गरीब होने के कारण सुरेंद्र कुमार कान में लगाने…
नाहन 13 मई (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- जिला बाल संरक्षण इकाई सिरमौर द्वारा जिला सिरमौर के तहसील पच्छाद में अनाथ व अर्ध-अनाथ बच्चों के लिए संचालित बाल गृह आदर्श बाल निकेतन में एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य बाल गृह के अधिकारियों व कर्मचारियों को बाल अधिकारों व बाल कानूनों बारे संवेदनशील बनाना था। शिविर में जिला बाल संरक्षण अधिकारी सिरमौर रमा रेटका उपस्थित रही। बाल संरक्षण अधिकारी सोहन पुंडीर ने बाल गृह के कर्मचारियों को किशोर न्याय अधिनियम के बारे जागरूक किया व अधिनियम के अन्तर्गत उनके नियम व जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक…
पांवटा साहिब 13 मई (एसपी जैरथ) ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- हिमाचल इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग पांवटा साहिब में इंटरनेशनल नर्सेज डे के उपलक्ष पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मिस फ्लोरेंस नाईटेंगल के जन्मदिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या जसपाल कौर ने द्वीप प्रज्वलित कर और केक काटकर की। उसके बाद सभी नर्सिंग विद्यार्थियों को कर्तव्यनिष्ठ के साथ सामाजिक भलाई के काम करने की शपथ दिलाई गई। उन्होंने बताया कि इंटरनेशनल नर्सिंग डे के उपलक्ष में पूरे सप्ताह नर्सिंग वीक के रूप में मनाया जाता है। इस सप्ताह के दौरान सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। पोस्टर मेकिंग…
पांवटा साहिब 13 मई (एसपी जैरथ) ( हिमाचलवार्ता न्यूज):- अवैध खनन के लिए प्रदेश भर में सुर्खियों में रहने वाले पांवटा साहिब में सरकार और सरकारी तंत्र को झखझोड़ने वाला मामला पेश आया है। फॉरेस्ट गार्ड, माइनिंग कर्मचारियों और पत्रकारों पर हमला करने वाले खनन माफिया ने बीती रात माइनिंग इंस्पेक्टर का अपहरण कर लिया। माइनिंग इंस्पेक्टर पुलिसकर्मियों के साथ अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई करने के लिए यमुना किनारे गए हुए थे। इस दौरान उत्तराखंड खनन माफिया के लोगों ने पुलिसकर्मियों को भी पीट-पीटकर घायल कर दिया। वही खनन माफिया के लोग अवैध खनन पर कार्रवाई करने गए माइनिंग…
नाहन12 मई (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- राजगढ़ शहर में जगह जगह लगे कूड़े के ढेर किसी महामारी को दावत दे रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि शहर का कोई भी वारिस नहीं है जो शहर को बढ़ती समस्याओं से निजात दिला सके। लिहाजा राजगढ़ शहर में एसडीएम, तहसीलदार और पच्छाद की विधायक का भी निवास स्थान है। इसके बावजूद भी शहर लावारिस की भांति बदहाली के आंसू बहा रहा है। सरकार के स्वच्छता अभियान के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। लावारिस पशु और कुत्तों द्वारा कूड़ा दान को सारा कचरा सड़कों पर बखेरा जाता है। गर्मियों का मौसम…