Author: Himachal Varta

राजगढ 29 जनवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:- सेर जगास मे साढ़े चार करोड़ से विकसित होगी पैराग्लाईडिंग साईट-रीना कश्यप सेर जगास की जनता ने किया सरकार का आभार व्यक्त -पबियाना-सेरजगास रोड़ को लोनिवि के अधीन लाने का किया आग्रह सेर जगास के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को इंद्र सिंह नंबरदार की अध्यक्षता में स्थानीय विधायक रीना कश्यप से उनके निवास स्थान राजगढ़ में भेंट की तथा सेर जगास में पैराग्लाईडिंग साईट विकसित करने के लिए साढ़े चार करोड़ की राशि स्वीकृत करवाने के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया । प्रतिनिधिमंडल द्वारा विधायक से 5किलोमीटर लंबे पबियाना-सेरजगास रोड़ को लोक निर्माण विभाग…

Read More

 पाँवटा साहिब 29 जनवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- पांवटा साहिब के शिवपुर में एक 28 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के शिवपुर निवासी 28 वर्षीय परमजीत कौर ने दिन में अचानक अपने घर में जहरीला पदार्थ निगल लिया। जब युवती की तबीयत बिगड़ी तो परिजनों का पता चला। जिसके बाद परिजन युवती को तुरंत गंभीर अवस्था में उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले आए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित…

Read More

पाँवटा साहिब  29 जनवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल में खनन विभाग की टीम ने खनन करने पर चार ट्रैक्टरों के चालान कर 15 हजार रुपये जुर्माना वसूला है। खनन विभाग की इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया। खनन विभाग को अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद जिला खनन अधिकारी सुरेश भारद्वाज के निर्देश पर खनन विभाग राजबन के इंस्पेक्टर संजीव कुमार की अगुआई में रामपुरघाट में यमुना नदी में दबिश दी गई। इस दौरान नदी में कुछ ट्रैक्टर संचालक खनन कर रहे थे। विभाग की दबिश के दौरान…

Read More

पाँवटा साहिब  29 जनवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- पांवटा साहिब के देवी नगर रोड पर स्थित पुंडीर जूस कॉर्नर की दुकान से चोर सेब की पेटी को चुराकर बाइक से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने उक्त के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अख्तर अली पुत्र मोहम्मद याकूब निवासी गांव कुंजा मतरालियां ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि विश्वकर्मा चौक पर पुंडीर जूस कॉर्नर के नाम से उनकी दुकान है। इसका पांवटा-साहिब सब्जी मंडी से फ्रूट आता है।…

Read More

नाहन संजय सिंह 29 जनवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने टैक्स की चोरी करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। राज्य कर एवं आबकारी विभाग की टीम ने कालाआम में छापेमारी कर बिना ईवे बिल के ले जाए जा रहे सामान पर करीब पौने14 लाख रूपये का जुर्माना वसूल किया है। जानकारी के मुताबिक जिला सिरमौर के कालाआम में मुंबई से एक ट्रक में जो सामान लगा था सामान का ईवे बिल बद्दी का भरा गया था जबकि ट्रक सिरमौर आना था। बताते हैं कि सिरमौर की राज्य कर एवं आबकारी विभाग की…

Read More

 नाहन संजय सिंह {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-सिरमौर में ई-श्रम कार्ड योजना के अंतर्गत अब तक 63 प्रतिशत लोगों को किया गया पंजीकृत- राम कुमार गौतम  जिला सिरमौर में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे ई- श्रम पंजीकरण योजना के अंतर्गत जिला को प्राप्त 161088 लक्ष्य में से अब तक 102266 श्रमिको को पंजीकृत किया गया है। जोकि लक्ष्य का 63 प्रतिशत है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज श्रम एवं रोजगार विभाग द्वारा आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि आगामी 15 फरवरी तक…

Read More

नाहन संजय सिंह  28 जनवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- प्रदेश की भाजपा सरकार ने जयराम ठाकुर ने नेतृव में प्रदेश के 2. 25 लाख कर्मचारियों को नए वेतन नियम एवं पे कमिशन का लाभ पहुंचाया है और साथ ही कर्मचारियों को पूर्व में दो विकल्प दिए गए थे पर अब तीसरे विकल्प देने के बाद  ऐसा कोई कर्मचारी वर्ग नहीं है जो नए पे कमीशन के लाभ से वंचित रह जायेगा। यह बात जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कही। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों को 31 प्रतिशत डीए केंद्रीय…

Read More

नोहराधार 28 जनवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- चारों तरफ बर्फ की मोटी चादर, हाड़ कंपा देने वाली ठंड। जहां तक नजर जाए बस बर्फ ही बर्फ ऐसी शरीर गला देनी वाली ठंड में एक साधु शिव की भक्ति में लीन है। जी हां, ये नजारा तहसील नौहराधार के चौरास खिलग का है। जहां दो फिट बर्फ पर एक साधु साधना कर रहे हैं। इनका नाम विश्वानन्द है। यह नोहराधार स्थित शिव मंदिर के पुजारी के साथ साथ चौरास खिलग में जंगल में बनी कुटिया में रहते है। क्षेत्र के एक युवक इधर से गुजर रहा था कि देखा साधु बर्फ…

Read More