Author: Himachal Varta

नाहन संजय सिंह 05 फ़रवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन के चंबा ग्राउंड में एनसीसी वरिष्ठ वर्ग के लड़कों व लड़कियों के लिए वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-226 का आयोजन 7 फरवरी से 13 फरवरी 2022 तक किया जा रहा है। यह जानकारी 1 एचपी इंडिपेंडेंट कोय एनसीसी नाहन के प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि इस शिविर में मिलिट्री ट्रेनिंग, खेल गतिविधियों, योग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अतिरिक्त सामाजिक कार्यों व शैक्षणिक एवं विकासात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

Read More

पाँवटा 05 फरवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ):- पांवटा साहिब में 11 केवी एचटी लाइन के पुराने खंभों को बदलने के चलते 6 फरवरी रविवार को सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत बोर्ड उपमंडल बद्रीपुर के सहायक अभियंता मुकेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 06 फरवरी 2022, दिन रविवार को 11 केवी एचटी लाइन के पुराने खंभों को बदलने के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। पांवटा साहिब के मेन बाजार पांवटा साहिब , नियर पीएनबी बैंक , एचडीएफसी बैंक , सिविल अस्पताल पांवटा साहिब , शिवा कॉलोनी नियर वेटरनरी हॉस्पिटल , बीएसएनएल ऑफिस…

Read More

पच्छाद 05 फरवरी ‌(हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- आजाद हिंद फौज में रहे एकमात्र प्रदेश के अंतिम फ्रीडम फाइटर्स हीरा सिंह ठाकुर दुनिया को अलविदा कह गए हैं। फ्रीडम फाइटर हीरा सिंह का देहांत आज शनिवार की सुबह 8:30 बजे उनके पैतृक गांव शोटी में हुआ। आजाद हिंद फौज के सिपाही हीरा सिंह ठाकुर का जन्म 2 अक्टूबर 1926 को पच्छाद के शडिया पंचायत गांव सोटी में हुआ था। 95 वर्ष की आयु में अभी तक फ्रीडम फाइटर बिल्कुल तंदुरुस्त है। उनके पोते धीरज के अनुसार 2 दिन पहले उन्हें बुखार हुआ था जिसकी दवा भी उन्होंने ली थी, मगर सुबह…

Read More

शिमला 05 फरवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मेडिकल डिवाइस पार्क की डीपीआर मंजूर करने के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया है।  केंद्र सरकार से मेडिकल डिवाइस पार्क की विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) को मंजूरी मिलने के बाद अब पार्क का काम आरंभ किया जा सकेगा। हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में पहले मेडिकल डिवाइस पार्क को स्थापित करने का रास्ता साफ हो गया है। केंद्र सरकार ने पार्क की डीपीआर को मंजूरी दे दी है। इस पार्क को विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार 250 करोड़ खर्च करेगी। केंद्र सरकार हिमाचल को 100 करोड़ की वित्तीय सहायता देगी। मुख्यमंत्री जयराम…

Read More

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत दी जा रही राशि को दो गुना बढाने की -की मांग शिमला  04फरवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने लोक सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गरीबों के गृह निर्माण की लड़ाई लड़ी। सुरेश कश्यप ने लोक सभा अध्यक्ष को संबोधित करते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुवात की थी जिसका लाखों लोगों को बड़ा लाभ पहुंचा है और इस बार के आम बजट में भी प्रधानमंत्री मोदी ने देश में गरीबों के लिए 80 लाख घर बनाने का लक्ष्य तय किया है,…

Read More

 चूड़धार 04 फरवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) : – आज सुबह से हो रही निरंतर बर्फबारी के चलते रेणुका क्षेत्र के नोहराधार तथा हरिपुरधार में करीब सवा 2 फुट बर्फ पढ़ चुकी है जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। यहां पर यातायात ठप हो चुका है तथा लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह पच्छाद क्षेत्र के राजगढ़ उपमंडल में भी सुबह से बर्फबारी जारी है। क्षेत्र के साथ लगती ऊंची चोटियां बर्फ से लद गई है। यहां पर तथा नोहराधार, हरिपुरधार तथा बोगधार मैं भी बर्फबारी जारी है। इन क्षेत्रों में बिजली की…

Read More

नाहन संजय सिंह  04 फरवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ):- औद्योगिक क्षेत्र काला अंब में रात 10:10 पर एक बड़ी आगजनी की घटना का समाचार मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार त्रिलोकपुर रोड स्थित श्री गणेश बजाज ऑटो एजेंसी में वीरवार की रात करीब 10:10 पर अचानक आग की तेज लपटें निकलने लगी। जब तक आसपास से गुजर रहे लोग कुछ समझ पाते हैं उससे पहले आग बुरी तरह से भड़क उठी। स्थानीय व्यक्तियों के द्वारा इसकी सूचना तुरंत काला अंब के फायर स्टेशन को दी गई। फायर इंचार्ज रमेश पुंडीर को जैसे ही इसकी सूचना मिली वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंच…

Read More

कुपवी 04 फरवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :‌‌‌ – सिरमौर के ऊपरी क्षेत्रों में गुरुवार को हुई बर्फबारी के चलते एक गर्भवती महिला की कार में ही ईएमटी द्वारा सफल डिलीवरी करवा दी गई। नोहराधार क्षेत्र में हो रही भारी बर्फबारी के चलते महिला के परिजनों की कार चाड़ना के समीप बर्फबारी में फंस गई थी। जिला सिरमौर के ऊपरी क्षेत्रों में गुरुवार को हुई बर्फबारी के चलते एक गर्भवती महिला की कार में ही ईएमटी द्वारा सफल डिलीवरी करवा दी गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार को शिमला जिला की कुपवी तहसील की धार चांदना पंचायत के भावत क्षेत्र में 22…

Read More