Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सत्य, अहिंसा और राष्ट्रप्रेम के संदेश से गूंजा अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन
    • जेएनवी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर
    • भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए चंबा मैदान में समय सारणी निर्धारित
    • पांवटा के निखिल गुप्ता की लाश आज हरियाणा के हथनी कुंड से बरामद हुई हैं
    • सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
    • पांवटा साहिब में दूध उत्पादकों की अहम बैठक, नकली दूध के खिलाफ एकजुट हुए किसान नेता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»समृद्ध जनजातीय संस्कृति को संजोकर रखने की आवश्यकताः राज्यपाल
    हिमाचल प्रदेश

    समृद्ध जनजातीय संस्कृति को संजोकर रखने की आवश्यकताः राज्यपाल

    By Himachal VartaJuly 16, 2020
    Facebook WhatsApp

    राज्यपाल ने लाहौल-स्पीति के लोगों से बातचीत की

    शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज यहां राजभवन में वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से जिला लाहौल-स्पीति के जनजातीय क्षेत्र के प्रबुद्धजनों से बातचीत करते हुए समृद्ध जनजातीय संस्कृति को संजोए रखने और क्षेत्र के लोगांे के अधिकारों के संरक्षण और क्षेत्र के विकास पर बल दिया।
    राज्यपाल ने कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की और कहा कि कोरोना जांच में वृद्धि की जानी चाहिए। इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाना चाहिए। उन्होंने रक्तदान शिविर आयोजित करने पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि रोहतांग सुरंग के निर्माण से जनजातीय क्षेत्रों में विकासात्मक गतिविधियां अधिक सुदृढ़ होगी। उन्होंने जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार गतिविधियां बढ़ाने पर भी बल दिया।
    इस अवसर पर स्थानीय प्रतिनिधियों ने केलंग के स्थानीय अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की आवश्यकता, 197 किलोमीटर लंबी ग्रामफो-काजा सड़क के रख-रखाव, तांदी सड़क की मुरम्मत और लाहौल में भू-बंदोबस्त कार्य की मांग उठाई। राज्यपाल ने उन्हें आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार को उनकी मांगों से अवगत करवाया जाएगा।
    उपायुक्त कमल कांत ने कोविड-19 से निपटने की तैयारियों, विभिन्न सुविधाओं, दूर संचार की स्थिति तथा रोहतांग सुरंग से पर्यटन पर पड़ने वाले प्रभाव की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गत वर्ष मनरेगा के तहत 1.16 लाख कार्य दिवस सृजित किए गए हैं तथा वर्तमान वर्ष में भी प्रत्येक पंचायत में कार्य प्रगति पर हंै। क्षेत्र की संचार सुविधाओं में व्यापक सुधार हुआ है तथा एक वर्ष के भीतर संचार प्रणाली को और सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायतों को वी-सैट सुविधा प्रदान की गई है।
    पुलिस अधीक्षक राजेश धर्माणी ने इंडो-तिब्बत (चीन) सीमावर्ती क्षेत्र की स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।
    जिला परिषद के अध्यक्ष रमेश रूवालवा, जनजातीय सलाहकार समिति सदस्य नवांग उपासक, जनजातीय सलाहकार समिति एवं बाल कल्याण समिति सदस्य पुष्पा देवी, जिला परिषद सदस्य सुनील, ब्लाॅक समिति की अध्यक्ष सुमिता डोगरा, रिगजिन हायरप्पा और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी संवाद में भाग लिया और विभिन्न स्थानीय मुद्दे भी उठाए।
    राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर भी इस अवसर उपस्थित थे।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सत्य, अहिंसा और राष्ट्रप्रेम के संदेश से गूंजा अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन
    • जेएनवी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर
    • भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए चंबा मैदान में समय सारणी निर्धारित
    • पांवटा के निखिल गुप्ता की लाश आज हरियाणा के हथनी कुंड से बरामद हुई हैं
    • सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.