Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    • ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
    • लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
    • डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 24
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कोरोना वायरस से घबराने की जरुरत नहीं, सावधानी अपना कर इस वायरस पर पाई जा सकती है फतेह: डिप्टी कमिश्नर
    हिमाचल प्रदेश

    कोरोना वायरस से घबराने की जरुरत नहीं, सावधानी अपना कर इस वायरस पर पाई जा सकती है फतेह: डिप्टी कमिश्नर

    By Himachal VartaJuly 17, 2020
    Facebook WhatsApp

    – कहा, जिला प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए है तैयार, स्वास्थ्य विभाग लोगों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे है मुस्तैद
    – मिशन फतेह के अंतर्गत लोगों को सामाजिक दूरी बरकरार रखते हुए मास्क, सैनेटाइजर व समय-समय पर हाथ धोने की अपील की
    – जिले में अब तक 18836 सैंपलों की रिपोर्ट आई नैगेटिव, 184 व्यक्ति पा चुके हैं कोरोना के खिलाफ फतेह

    होशियारपुर/चंडीगढ़। डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने कहा कि कोरोना वायरस से घबराने की जरुरत नहीं बल्कि सावधानियां अपनाकर इससे बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि जिले में आज 34 कोरोना पाजीटिव मामले सामने आए हैं जिनमें से 31 मामले बी.एस.एफ ट्रेनिंग सैंटर खडक़ां कैंपस से ही संबंधित व तीन मामले जिले के अन्य स्थानों से हैं। उन्होंने जिला वासियों को अपील करते हुए कहा कि वे घबराएं न क्योंकि 31 पाजीटिव मामले एक कैंपस में ही आए हैं और इनका कम्यूनिटी ट्रांसमिशन नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रोटोकाल के हिसाब से यह सभी केस कमांड अस्पताल जालंधर शिफ्ट कर दिए गए हैं और ट्रेनिंग सैंटर को सील कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिले का पूरा स्वास्थ्य विभाग लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए दिन रात जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से कोविड-19 पर हम जल्द ही फतेह पा लेंगे।
    डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिले में अब तक लिए गए सैंपलों में 18836 व्यक्तियों के सैंपल नैगेटिव पाए गए हैं व 184 व्यक्तियों ने कोरोना के खिलाफ फतेह पा ली है। उन्होंने कहा कि ठीक हुए व्यक्तियों को घर भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से शुरु किए गए मिशन फतेह के अंतर्गत जिला प्रशासन की ओर से अधिक से अधिक जागरुकता फैलाई जा रही है, ताकि जिला वासी सावधानियां अपना कर कोरोना वायरस से बच सकें। उन्होंने कहा कि लोग जरुरी काम के लिए ही घर से बाहर निकलें। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस संपर्क से फैलता है, इस लिए सामाजिक दूरी बरकरार रखते हुए मास्क, सैनेटाइजर व समय-समय पर 20 सैकेंड तक हाथ धोना यकीनी बनाया जाए।
    सिविल सर्जन डा. जसवीर सिंह ने बताया कि अब तक 20534 सैंपल लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आज 706 सैंपल लिए गए जबकि 564 सैंपलों की रिपोर्ट आई है जिसमें 34 व्यक्तियों के टैस्ट पाजीटिव आए हैं। उन्होंने कहा कि 1437 सैंपलों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है व 30 केस इनवैलिड पाए गए है। उन्होंने कहा कि अब जिले में 253 पाजीटिव केस हो चुके हैं जबकि एक्टिव केसों की गिनती 62 हो गई है। उन्होंने कहा कि आज पाजीटिव आए व्यक्तियों में से 31 मामले बी.एस.एफ ट्रेनिंग सैंटर खडक़ां से हैं जबकि एक मामला पी.एच.सी. पोसी, एक पी.एच.सी. पालदी व एक मामला पी.एच.सी मंड मंडेर के अंतर्गत आते गांवों से संबंधित है। उन्होंने गर्भवती महिलाओं व 10 वर्ष तक के बच्चों को घरों में रहने की अपील करते हुए इस बीमारी के सामाजिक फैलाव को रोकने में अपना सहयोग देने के लिए कहा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    • ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
    • लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.