Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    • ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
    • लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
    • डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 24
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»जिला सिरमौर में 19 से 21 जुलाई तक भारी वर्षा की सम्भावना
    हिमाचल प्रदेश

    जिला सिरमौर में 19 से 21 जुलाई तक भारी वर्षा की सम्भावना

    By Himachal VartaJuly 17, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन। जिला सिरमौर में अगले 5 दिनों यानि 22 जुलाई तक मध्यम घने बादल छाए रहेंगे तथा अधिकांश स्थानों में हल्की मध्यम वर्षा की संभावना बनी रहेगी। 19 से 21 जुलाई, 2020 तक मध्यम भारी वर्षा की सम्भावना है। अधिकांशतः हवा कि दिशा पूर्वी-दक्षिणी रहने के साथ हवा की गति 5 से 7 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का पूर्वानुमान है। वायुमंडल में आद्रता 42-98 प्रतिशत के बीच रहेगी। अधिकतम तापमान 29-31 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22-23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
    प्रभारी वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र धौलाकुंआ गजेन्द्र सिंह ने बताया कि जिला सिरमौर के ब्लॉक नाहन में मध्यम घने बादल छाए  रहेगे  तथा हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। 21 जुलाई को मध्यम भारी बारिश हो सकती है। अधिकाश हवा की दिशा पूर्वी दक्षिणी रहने के साथ हवा कि गति 7 से 13 किलोमीटर प्रति घंटा तथा वायुमंडल में आद्रता 40 से 92 प्रतिशत तथा अधिकतम तापमान 25 से 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
    इसी प्रकार अगले पांच दिनों मंे पांवटा साहिब में  मध्यम घने बादल छाए रहेगे। अधिकतर स्थानों में हल्की मध्यम बारिश होने के साथ हवा की गति 6 से 9 किलोमीटर प्रति घंटा, आद्रता 36-92 प्रतिशत के बीच रहेगी व अधिकतम तापमान 24-30 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 19-21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
    इसी तरह राजगढ में मध्यम घने बादल छाए रहेंगे तथा मध्यम भारी बारिश होने की सम्भावना है व  हवा की गति 5 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा, आद्रता 68-95 प्रतिशत के बीच रहेगी व अधिकतम तापमान 26-30 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 19-22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
    उन्होंने बताया कि ब्लॉक पच्छाद में मध्यम घने बादल छाए रहेंगे जिससे अधिकतर स्थानों पर मध्यम हल्की बारिश होने की सम्भावना है। 21 जुलाई को भारी बारिश (45-50 मिलीमीटर) बारिश हो सकती है। अधिकांशतः   हवा की दिशा पूर्वी दक्षिणी रहने के साथ हवा की गति 5 से 11 किलोमीटर के बीच रहने का अनुमान है। वायुमंडल में सापेक्षिक आद्रता 48-94 प्रतिशत के बीच रहेगी व न्यूनतम तापमान 20-22 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 27-30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
    खराब मौसम के चलते उन्होने किसानों को यह सलाह दी है कि खेतों में उर्वरक व कीटनाशी दवाओं का छिड़काव मौसम की परिस्थिति को देखकर ही करें। उन्होंने मुर्गी पालकों को सलाह दी है कि मुर्गियों में खूनी दस्त जो कि प्रोटोजोआ परजीवी जनित रोग है, जिससे  मुर्गियों की मृत्यु दर 70 से 80 प्रतिशत हो सकती है, इस बीमारी के रोकथाम व उपचार के लिए मुर्गीपालक पशु चिकित्सक की सलाह लेकर उचित दवा का प्रयोग करें।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    • ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
    • लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.