Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सत्य, अहिंसा और राष्ट्रप्रेम के संदेश से गूंजा अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन
    • जेएनवी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर
    • भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए चंबा मैदान में समय सारणी निर्धारित
    • पांवटा के निखिल गुप्ता की लाश आज हरियाणा के हथनी कुंड से बरामद हुई हैं
    • सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
    • पांवटा साहिब में दूध उत्पादकों की अहम बैठक, नकली दूध के खिलाफ एकजुट हुए किसान नेता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»ग्राम पंचायत बनाह धिन्नी के क्षेत्र को कन्टेंनमेंट जोन से किया बाहर-डीएम
    हिमाचल प्रदेश

    ग्राम पंचायत बनाह धिन्नी के क्षेत्र को कन्टेंनमेंट जोन से किया बाहर-डीएम

    By Himachal VartaJuly 20, 2020
    Facebook WhatsApp
    नाहन। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ. आर.के. परूथी ने आज आदेश जारी करते हुए पच्छाद तहसील की ग्राम पंचायत बनाह धिन्नी के गांव खराना को कन्टेंनमेंट जोन से और ग्राम पंचायत बनाह धिन्नी के साथ लगते गांव मण्डी, नवगढ़, नवां जगोटी और केहनाल साधना को बफर जोन से बाहर कर दिया है।
    उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र मे पिछले 28 दिनों से कोई भी कोरोना पॉजीटीव मामला नहीं पाया गया, जिसके मद्देनज़र इस क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन व बफर जोन से बाहर किया गया है।
    उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में लोगों की आवाजाही पर रात 9 बजे से प्रातः 5 बजे तक रात्री कर्फ्यू के दौरान पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा। आपातकालीन स्थिति को छोड़कर, सभी 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, बीमार व्यक्ति, गर्भवती महिलाएं और 10 साल से कम उम्र के बच्चे घर पर ही रहे तथा सभी सार्वजनिक स्थल और कार्य स्थल पर मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
    उन्होंने बताया कि सभी सार्वजनिक स्थानों तथा कार्य स्थलों पर थूकने पर पूर्णतः प्रतिबंध होगा तथा सभी दुकानदारों को सोशल डिसटेसिंग (दो गज की दूरी) का पालन करना होगा। शादियों में 50 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने की अनुमति नहीं होगी व दाह संस्कार के दौरान 20 लोगों से अधिक इक्कठे होने की अनुमति नही होगी।
    उन्हाेंने बताया कि जो व्यक्ति इन आदेशों का उल्लंघन करते हुए पाया गया उसके विरूद्ध आईपीसी की धारा 269, 270 व 188 तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51 से 60 के तहत कार्यवाही की जाएगी।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सत्य, अहिंसा और राष्ट्रप्रेम के संदेश से गूंजा अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन
    • जेएनवी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर
    • भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए चंबा मैदान में समय सारणी निर्धारित
    • पांवटा के निखिल गुप्ता की लाश आज हरियाणा के हथनी कुंड से बरामद हुई हैं
    • सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.