Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    • ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
    • लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
    • डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 24
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»रेणुका मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बोगधार में हर्षोल्लास के साथ मनाया वन महोत्सव
    हिमाचल प्रदेश

    रेणुका मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बोगधार में हर्षोल्लास के साथ मनाया वन महोत्सव

    By Himachal VartaJuly 20, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन। सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि  रेणुका विधानसभा के बोगधार में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा वन महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता बतौर मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति एवं रेणुका के पूर्व भाजपा प्रत्याशी बलवीर सिंह चौहान ने की।

    इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बलवीर सिंह ठाकुर, भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत, मंडल उपाध्यक्ष प्रताप सिंह ठाकुर, विजेंद्र शर्मा, विजेंद्र चौहान, मंडल महामंत्री सुनील शर्मा, बलवीर ठाकुर, किसान मोर्चा जिला महामंत्री कमल राज वर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा धर्मपाल सूर्या, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षा ममता रिंनटा, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष जगत राम, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनिल ठाकुर, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष जियालाल शास्त्री के अतिरिक्त मोर्चों के सभी पदाधिकारी एवं जिला तथा मंडलों के सभी कार्यकारिणी सदस्य तथा सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेणुका के भाजपा नेता बलवीर सिंह चौहान ने भाजपा नेताओं तथा कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा है कि सभी नेता व कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में वृक्षारोपण करें ताकि कोरोना जैसी भयानक बीमारी से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि जब हम सभी लोग मिलकर अपने-अपने क्षेत्रों में वृक्षारोपण करेंगे तभी हमारा पर्यावरण शुद्ध होगा जब पर्यावरण शुद्ध होगा, तभी हम बीमारी से भी बच सकते हैं। इसके साथ साथ उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं पर भी प्रकाश डाला और कहा कि रेणुका मंडल के जितने भी पदाधिकारी है वह इन योजनाओं का जनता के बीच में प्रचार प्रसार करें।

    उन्होंने कहा कि आज अंतिम पंक्ति में बैठा व्यक्ति भी केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं उन्होंने अपने संबोधन में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद करते हुए कहा है कि इस कोरोना काल में भी केंद्र व राज्य सरकार लोगों की हर संभव सहायता कर रही है। बलबीर सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 20 लाख करोड़ रुपए का आर्थिक पैकेज देने के लिए उनका धन्यवाद किया है। इस पैकेज से देश व प्रदेश के लोगों का मनोबल बड़ा है, देश व प्रदेश के हर एक परिवार को केंद्र सरकार प्रति व्यक्ति 5 किलो चावल तथा 1 किलो काला चना मुफ्त दे रही है।

    इतना ही नहीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत भी किसानों के खाते में नगद राशि डाली जा रही है। महिलाओं के जनधन खाते में भी प्रतिमाह 500 रुपए की राशि उनके खाते में डाली जा रही है प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के खाते में भी गैस भरवाने के लिए नगद राशि उनके खाते में डाली जा रही है। इसके अतिरिक्त और भी अनेकों अनेकों योजनाएं है जिसका लाभ आम जनमानस को मिल रहा है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    • ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
    • लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.