दो राजगढ़ से और पांच गोविंदगढ़ के पॉजिटिव पाए गए सिरमौर में!
नाहन। जिला सिरमौर में कल रात 7 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं जिनमें 5 गोबिंदगढ़ मोहल्ला नाहन और 2 राजगढ़ के हैं। आज के शेष बचे 90 सैम्पल्स में 83 कई रिपोर्ट नेगेटिव जबकि 7 की पॉजिटिव आई है।
अभी आई रिपोर्ट के मुताबिक गोबिंदगढ़ मोहल्ला नाहन के 5 लोगों में एक 4 माह का बालक, एक 6 साल की बच्ची और 3 महिलाएं जिनकी उम्र 22, 30 और 57 वर्ष है जबकि राजगढ़ के 52 वर्षीय पुरुष और 50 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है।
आज जिला में अभीतक कुल 20 मामले आये हैं। इन 7 मामलों के बाद जिला में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 90 गई है।
बरहाल जिला सिरमौर में प्रशासन पूरी तरह से सजग है। और बकायदा लगातार युक्त सर पर सैंपल भी किए जा रहे हैं। यही नहीं पुलिस के साथ-साथ होमगार्ड के जवान मकदा कानून व्यवस्था के बीच शहर को सुरक्षित रखते हुए सील किए हुए एरिया को पूरी तरह से ट्रैक किए हुए हैं।
वहीं जिला प्रशासन ने मोहल्ला गोविंदगढ़ के लोगों के संपर्क में आए शहर के तमाम एरिया के लोगों की लिस्ट खंगालने शुरू कर दी है। जिसके बाद वार्ड वाइज रेंडम सेंपलिंग भी होनी है। उपायुक्त सिरमौर डॉक्टर आरके परुथी ने खबर की पुष्टि की है।