नाहन। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डा. राजीव बिन्दल ने आज नाहन शहर के गोविंदगढ़ मोहल्ला के कोरोना प्रभावित परिवारों को राशन उपलब्ध करवाने के दृष्टिगत 300 राशन किटें एसडीएम नाहन श्री विवेक शर्मा को सौंपी। डा. बिन्दल ने एसडीएम नाहन को इन राशन किटों को तुरंत प्रभावित परिवारों को वितरित के लिए कहा। डा. बिन्दल ने कहा कि कोरोना प्रभावितों को यदि किसी और सहयोग की जरूरत होगी तो उसे भी पूरा किया जाएगा।
इस अवसर पर डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि संपूर्ण राष्ट्र सहित हिमाचल में कोरोना के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव हेतु मास्क पहना, सोशल डिस्टेंसिंग ओर सेनेटाईजर का इस्तेमाल जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार कोरोना की जंग में पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला प्रशासन कोरोना महामारी से निपटने के लिए प्रशंसनीय कार्य कर रहा है।
डा. बिन्दल ने कहा कि हम सबका दायित्व है है कि हम सब कोरोना की रोकथाम के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें और प्रशासन का भी सहयोग करें। उन्होंने
कहा कि कोरोना के दृष्टिगत जहां त्रिलोकपुर और सरांहा में कोविड आईसोलेशन सेंटर बनाए गए हैं वहीं डा. वाईएस.परमार मैडिकल काॅलेज में कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं।
डा. बिन्दल ने कहा कि जहां प्रदेश की जयराम ठाकुर सरका कोरोना की रोकथाम में महत्वपर्णू कार्य कर रही है वहीं संगठन स्तर पर भाजपा भी कोरोना की रोकथाम और कोरोना प्रभावितों के लिए कई प्रकार का सहयोग कर रही है जिसमें निशुल्क राशन किटों का वितरण भी शामिल है।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Tuesday, July 21
