शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप को बनाया गया प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष
नाहन । शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद और पूर्व में रहे पच्छाद के विधायक सुरेश कश्यप को प्रदेश भाजपा का अध्य्क्ष बना दिया गया है। बता दे कि डॉ बिंदल के इस्तीफे बाद से यह पद खाली चल रहा था।
मगर आज ज़ारी हुई अधिसूचना के बाद प्रदेश भाजपा का दायित्व सुरेश कश्यप को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि सुरेश कश्यप इंडियन एयर फोर्स से रिटायर्ड अधिकारी है। वह बड़ी ईमानदारी और स्वच्छ प्रवृत्ति के नेता है। उनके प्रदेश अध्य्क्ष बनाये जाने पर जिला सिरमौर से पूरे प्रदेश में ख़ुशी की लहर है।
हालाँकि जब सांसद सुरेश कश्यप को फोन किया गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें इसकी सूचना कुछ समय पहले ही मिली है। उन्होंने कहा कि पार्टी का विस्तार वह बाद में पार्टी के नेताओ से मशवरा कर के करेंगे! कहा यह भी जा रहा है कि सुरेश कश्यप राष्ट्रिय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बेहद करीबी है।