नाहन। जिला सिरमौर भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने सांसद सुरेश कश्यप के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने पर ख़ुशी जाहिर की है। उन्होंने इस नियुक्ति के लिए राष्ट्रिय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर तथा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह का आभार व्यक्त किया है।
विनय गुप्ता ने कहा कि यह पहला अवसर होगा कि एससी मोर्चा से किसी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिला सिरमौर को प्रदेश की बागडोर फिर से सौंप कर राष्ट्रिय अध्यक्ष ने सिरमौर को बड़ा मान दिया है। उन्होंने कहा कि सुरेश कश्यप सीधे व सरल स्वभाव के भले है मगर उनका राजनैतिक अनुभव काफी अच्छा है।
उन्होंने आशा जताते हुए कहा कि जिला सिरमौर भाजपा निश्चित ही उनकी अगुवाई में और ज़्यादा मज़बूत होगी। उधर, विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी, खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने सुरेश कश्यप को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर राष्ट्रिय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है