Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सत्य, अहिंसा और राष्ट्रप्रेम के संदेश से गूंजा अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन
    • जेएनवी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर
    • भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए चंबा मैदान में समय सारणी निर्धारित
    • पांवटा के निखिल गुप्ता की लाश आज हरियाणा के हथनी कुंड से बरामद हुई हैं
    • सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
    • पांवटा साहिब में दूध उत्पादकों की अहम बैठक, नकली दूध के खिलाफ एकजुट हुए किसान नेता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»भाजपा नेता ग्रामीण क्षेत्रों में भीड़ इकट्ठी कर सरेआम नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं: विनय
    हिमाचल प्रदेश

    भाजपा नेता ग्रामीण क्षेत्रों में भीड़ इकट्ठी कर सरेआम नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं: विनय

    By Himachal VartaJuly 23, 2020
    Facebook WhatsApp
    नाहन। श्री रेणुका विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक व  हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विनय कुमार ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि रेणुका के बीजेपी प्रत्याशी व उनके नेता कोरोना के मामले तेजी से सामने आने के बाद भी गावँ के लोगो के बीच जाकर भीड़ इकट्ठा कर रहे है जो कि सही बात नही है । पिछले कुछ दिनों से जिला सिरमौर में कोरोना के मामले तेजी से सामने आए हैं लेकिन चरणों का भाजपा प्रत्याशी व उनके भाजपा नेता ऐसे माहौल में भी ग्रामीण क्षेत्रों में क्षेत्र में जाकर भीड़ इकट्ठा कर सरेआम नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि जिला सिरमौर व जिला मुख्यालय नाहन में कोरोना के लगभग 100 केस सामने आ चुके है और पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कोरोना ने दस्तक दे दी है। लेकिन रेणुका भाजपा प्रत्याशी बलबीर चौहान ऐसे समय मे भी गावँ में लोगों को इकट्ठा करके सोशल डिस्टेन्स का पालन नहीं कर रहे है जो कि हमारे ग्रामीण लोगो के लिए खतरा बन सकता है।
    उन्होंने कहा कि गावँ में जाकर बिना सोशल डिस्टेन्स ओर बिना मास्क पहने भाजपा कार्यकर्ताओं का जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण व निंदनीय है । उन्होंने कहा कि बैठक में भीड़ इकट्ठा कर बीजेपी प्रत्याशी बलबीर चौहान के साथ खड़े लोग बिना मास्क पहने हुए नजर आए है । जबकि कोरोना ने सिरमौर में नाहन, पावँटा, शिलाई, रेणुका, हरिपुरधार तक दस्तक दी है तो इसके कारण हमारे रेणुका के ग्रामीण इलाकों में कोरोना कब तेज़ी से पहुंचे यह किसी को पता नही है ।
    उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताओं द्वारा पिछले कल एक कार्यक्रम ग्राम पंचायत घाटों के गाँव लवाली मे हुआ जंहा पर बीजेपी के लोगों द्वारा भीड़ इकट्ठा की गई जो कि क्षेत्र के ग्रामीण लोगों के लिए खतरा बन सकता है ।
    उन्होंने कहा कि रेणुका बीजेपी प्रत्याशी व उनके नेताओं को ऐसी हरकतों से बाज आना चाहिए। छोटी सी लापरवाही भी हमारे ग्रामीण लोगो के लिए खतरा बन सकती है । ऐसे समय मे गावँ में जाकर भीड़ इकट्ठा करना सरासर गलत गए है।
    उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग का नियमों को ताकत में रखते हुए बीजेपी नेताओं के खिलाफ सबूतों के साथ FIR दर्ज करनी चाहिये ।
    विनय कुमार ने कहा कि रेणुका कांग्रेस द्वारा भी 25 जुलाई व 26 जुलाई को लगातार दो दिन पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठकें रखी गई थी लेकिन कोरोना के मामले एकदम से सामने आने से रेणुका कांग्रेस कमेटी द्वारा इन बैठकों को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है।
    विधायक विनय कुमार ने प्रशासन द्वारा संगड़ाह गर्ल्स हॉस्टल को कोविड 19 का केंद्र बनाए जाने के फैसले का कड़ा विरोध किया । उन्होंने कहा कि गर्ल्स हॉस्टल संगड़ाह में आबादी क्षेत्र के बीच है व नजदीक मिनी सचिवालय भी है जंहा पर लोगों का लगातार लगा रहता है ।इसलिए गर्ल्स हॉस्टल को कोविड 19 का केंद्र बनाना मूर्खता होगी और कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती है ।   संगड़ाह गर्ल्स हॉस्टल में कोविड सेंटर बनाने से क्षेत्र के लोगो को कोरोना का खतरा बढ़ सकता है इसलिए यह फैसला वापिस लिया जाये।   उन्होंने कहा कि कोरोना के मामले तेजी से सामने आने के बाद प्रदेश सरकार को ग्रामीण क्षेत्रों के बारे में सोचना चाहिये और प्रशासन व सरकार को इस पर गहन विचार विमर्श करना चाहिये। प्रशासन को सख्ती से नियम लागू करने चाहिए तथा नियमों के उल्लंघन में बीजेपी नेताओं के खिलाफ भी कड़ी कारवाई कर FIR दर्ज की जानी चाहिए।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सत्य, अहिंसा और राष्ट्रप्रेम के संदेश से गूंजा अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन
    • जेएनवी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर
    • भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए चंबा मैदान में समय सारणी निर्धारित
    • पांवटा के निखिल गुप्ता की लाश आज हरियाणा के हथनी कुंड से बरामद हुई हैं
    • सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.