नाहन। जिला सिरमौर में कोरोना पॉजीटीव के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र जिला प्रशासन द्वारा एहतियातन चार नए डेडिकेटिड कोविड केयर सेंटर बनाये गए हैं।
यह आदेश जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने आज जारी करते हुए बताया कि पांवटा साहिब में महादेव चौक पर स्थित रॉकवुड रिपोर्ट नज़दीक बातापुल, राजकीय उच्च विद्यालय (छात्र) तारूवाला के भवन तथा ग्राम पंचायत रामपुर भारापुर में स्थित पॉली टेक्नीकल कॉलेज के भवन और संगडाह में राजकीय स्नात्तकोतर कॉलेज के भवन को डेडिकेटिड कोविड केयर सेंटर बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में सराहां व त्रिलोकपुर में कोविड केयर सेंटर पहले ही अधिसूचित है जोकि अपनी क्षमता के अनुसार कार्य कर रहे हैं लेकिन वर्तमान में कोरोना पॉजीटीव मामलों की बढ़ौतरी को देखते हुए एहतियातन अतिरिक्त डेडिकेटिड कोविड केयर सेंटर बनाने का निर्णय लिया गया है।
Breakng
- सत्य, अहिंसा और राष्ट्रप्रेम के संदेश से गूंजा अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन
- जेएनवी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर
- भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए चंबा मैदान में समय सारणी निर्धारित
- पांवटा के निखिल गुप्ता की लाश आज हरियाणा के हथनी कुंड से बरामद हुई हैं
- सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
- पांवटा साहिब में दूध उत्पादकों की अहम बैठक, नकली दूध के खिलाफ एकजुट हुए किसान नेता
Thursday, October 1
