Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सत्य, अहिंसा और राष्ट्रप्रेम के संदेश से गूंजा अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन
    • जेएनवी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर
    • भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए चंबा मैदान में समय सारणी निर्धारित
    • पांवटा के निखिल गुप्ता की लाश आज हरियाणा के हथनी कुंड से बरामद हुई हैं
    • सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
    • पांवटा साहिब में दूध उत्पादकों की अहम बैठक, नकली दूध के खिलाफ एकजुट हुए किसान नेता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 28 जुलाई को 142 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का ऑनलाईन उदघाटन व शिलान्यास करेंगे-डा. बिन्दल
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 28 जुलाई को 142 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का ऑनलाईन उदघाटन व शिलान्यास करेंगे-डा. बिन्दल

    By Himachal VartaJuly 25, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन। डाॅ. राजीव बिन्दल विधायक नाहन ने एक प्रैस विज्ञप्ति के माध्यम् से कहा कि नाहन विधान सभा क्षेत्र का इतिहास बदल रहा है। उन्होंने कहा कि विगत ढाई वर्षो में उद्घाटनो व शिलान्यासो का क्रम जारी है। गत 12 अप्रैल 2018 को माननीय मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर जी नाहन आए व करोडों रूपये के शिलान्यास उद्घाटन करके गए, तत्पश्चाप मैडिकल कालेज के भवन निर्माण की शुरूआत के समय उद्घाटन शिलान्यास व घोषणा की गई।
    डाॅ. राजीव बिन्दल ने स्वयं लगातार उद्घाटन व शिलान्यास किए। उसी कडी़ में 28 जुलाई का दिन अत्यन्त महत्वपूर्ण हो गया है जब एक साथ एक ही छत के नीचे 13 उद्घाटन व 10 शिलान्यास सम्पन्न होगे। माननीय मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर जी 28 जुलाई को 87.84 करोड रुपये लागत के विकास कायों का ऑनलाईन उद्घाटन व 54.14 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का ऑनलाईन शिलान्यास करेंगें।
    डाॅ. राजीव बिन्दल, श्री सुरेश कश्यप माननीय सांसद व अन्य नेतागण एस0एफ0डी0ए0 हाॅल नाहन में पट्टिकाओं का अनावरण करेंगे। उदघाटन और शिलान्यास समारोह लाईव होगा और फेसबुक लाईव के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी, माननीय सांसद सुरेश कश्यप जी व डाॅ. राजीव बिन्दल को सुनने का अवसर मिलेगा।
    डाॅ. राजीव बिन्दल ने कहा कि नाहन शहर की प्यास गिरी के पानी से बुझेगी और 52.79 करोड की गिरी गंगा योजना का उद्घाटन मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा होगा।
    उन्होंने बताया कि काला अम्ब व त्रिलोकपुर में 35 करोड़ रुपये के सीवरेज लगेंगे, प्रदूणी सिंचाई योजना, सकेती खजूरना सड़क, काण्डो कत्याड सड़क, मालोवाला सडक, जोगीबन सडक का उद्घाटन होगा किया जाएगा। इसी प्रकार पर्यटन विभाग का जिला कार्यालय दो सडका नाहन में खोला जाएगा। युवाओं के लिए इनडोर स्टेडियम मिलेगा, बिजली समस्या समाधान के लिए नया पावर हाऊस लगेगा और अनेको उद्घाटन शिलान्यास पथराला का खाला पुल, खान्दा सडक पर पुल, जाबल का बाग कण्डईवाला पर पुल का शिलान्यास होगा।
    पूर्ववर्ती सरकारो व वर्तमान भाजपा सरकार एवं डाॅ. राजीव बिन्दल के कार्यो की तुलना अवश्य करें।
    विकास का कारवां, सेवा का कारवां जारी रहेगा, आपका आशीर्वाद ही हमारी ताकत है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सत्य, अहिंसा और राष्ट्रप्रेम के संदेश से गूंजा अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन
    • जेएनवी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर
    • भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए चंबा मैदान में समय सारणी निर्धारित
    • पांवटा के निखिल गुप्ता की लाश आज हरियाणा के हथनी कुंड से बरामद हुई हैं
    • सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.