Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    • उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में यूको आरसेटी की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    • ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 24
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»विश्व बैंक पोषित परियोजना से गुणात्मक शिक्षा तथा अधोसंरचना पर बलः शिक्षा मंत्री
    हिमाचल प्रदेश

    विश्व बैंक पोषित परियोजना से गुणात्मक शिक्षा तथा अधोसंरचना पर बलः शिक्षा मंत्री

    By Himachal VartaJuly 25, 2020
    Facebook WhatsApp
    शिमला। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज की अध्यक्षता में आज प्रदेश में गुणात्मक शिक्षा तथा अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विश्व बैंक के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई।
    सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने तथा शैक्षणिक संस्थानों की अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। वर्तमान सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में अनेक लाभप्रद योजनाएं आरंभ की हैं। आज हिमाचल प्रदेश देश में शिक्षा हब के रूप में उभर रहा है। विश्व बैंक ने सदैव प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है तथा सरकार आशा करती है कि भविष्य में भी विश्व बैंक की सहायता से शिक्षा क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने इस उद्देश्य के लिए शिक्षा विभाग में एक टीम गठित करने के निर्देश दिए, जो परियोजना प्रस्ताव तैयार करेगी तथा विश्व बैंक से समन्वय स्थापित करेगी।
    राज्य उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष डाॅ. सुनील कुमार गुप्ता ने बैठक के दौरान विश्व बैंक के प्रतिनिधियों को हिमाचल प्रदेश की विशेष परिस्थितियों तथा आवश्यकताओं से परिचित करवाया। उन्होंने प्रदेश में पहले से स्थापित काॅलेजों के लिए गुणात्मक शिक्षा तथा नए काॅलेजों के लिए अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण पर विशेष बल देने को कहा।
    अमेरिका के न्यूयाॅर्क से इस बैठक मंे भाग ले रहे विश्व बैंक के प्रतिनिधि कर्ट लारसन ने बताया कि विश्व बैंक द्वारा विभिन्न घटकों के लिए परियोजनाएं स्वीकृत की जाती हैं। परियोजनाओं की रूपरेखा तथा स्वीकृति मानव संसाधन विकास मंत्रालय के माध्यम से दी जाती है। परियोजना प्रस्ताव राज्य की परिस्थितियों, आवश्यकताओं तथा मांगों के आधार पर तैयार होना चाहिए।
    इस अवसर पर सचिव शिक्षा राजीव शर्मा, विशेष सचिव राखी काहलों, निदेशक उच्च शिक्षा डाॅ. अमरजीत शर्मा, राज्य परियोजना अधिकारी रूसा डाॅ. बलवीर पटियाल तथा नई दिल्ली से विश्व बैंक की प्रतिनिधि संगीता डे भी उपस्थित थीं।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    • उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में यूको आरसेटी की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.