नाहन। सिरमौर में आज 10 कोरोना पाॅजीटीव मामले और आए है। इन 10 मामलों में 6 गोबिंदगढ़ मौहल्ला नाहन से तथा 4 पांवटा साहिब से संबंधित है। कल भेजे गए सैंपल में से 100 की रिपोर्ट आनी बाकी थी जिसमें आज 10 की रिपोर्ट पाॅजीटीव और 69 सैंम्पल की रिपोर्ट नेगिटिव आई है जबकि 21 सैंपल की रिपोर्ट इनकनक्लुसिव रही है।
इस बारे में जानकारी देते हुए जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डाॅ0आर0के0परूथी ने बताया कि अभी आई रिपोर्ट के मुताबिक गोबिंदगढ़ मौहल्ला नाहन के 6 नए पॉजिटिव आये मामलों में 1 पुरूष जिसकी उम्र 30 वर्ष है तथा 5 युवती/महिलाए जिनकी उम्र 14 से 55 वर्ष के बीच है। इसी प्रकार पांवटा साहिब के चार कोरोना पाॅजीटीव मामलों में 3 वैली आयरन से संबंधित तीन पुरूषों की है जिनकी उम्र 18, 19 और 35 वर्ष है। इसके अतिरिक्त, पांवटा साहिब के कुंज मत्रालयों से एक 32 वर्षीय महिला कि रिपोर्ट भी कोरोना पाॅजीटीव आई है जिसके सम्पर्क में आए अन्य लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जिला में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 188 हो गई है।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Thursday, June 4
