Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    • उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में यूको आरसेटी की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    • ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 25
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»नाहन कालेज ने लांच किया आनलाइन प्रवेश फार्म और प्रास्पेक्टस
    हिमाचल प्रदेश

    नाहन कालेज ने लांच किया आनलाइन प्रवेश फार्म और प्रास्पेक्टस

    By Himachal VartaJuly 27, 2020
    Facebook WhatsApp

    अपने घर से ही विद्यार्थी ले सकेंगे एडमिशन, जमा कर सकेंगे
    जिनके पास इंटरनेट नहीं उनके लिए कालेज में फार्म भरने की सुविधा

    नाहन (सिरमौर)। डा. यशवंत सिंह परमार राजकीय महाविद्यालय नाहन ने आनलाइन प्रवेश फार्म और प्रास्पोक्टस रिलीज कर दिया है, जो कालेज वेबसाइट www.gcnahan.in पर मंगलवार से ‍उपलब्ध होगा। विद्यार्थी अपने मोबाइल पर प्रास्पेक्टस डाउनलोड करने के साथ साथ प्रवेश फार्म भर सकते हैं। जिन विद्यार्थियों के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, उनके लिए कालेज में आनलाइन फार्म भरने की सुविधा होगी।
    प्राचार्य डा. दिनेश कुमार भारद्वाज ने बताया कि वर्तमान सत्र में कोविड-19 महामाहरी के चलते बीए, बीएससी, बीकाम, बीसीए, पीजीडीसीए और बीवाक कोर्स में प्रवेश के लिए आनलाइन फार्म व प्रास्पेक्टस कालेज की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जायेगा। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला द्वारा विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश के लिए निर्धारित पात्रता, शुल्क, विषय, सीट इत्यादि की जानकारी प्रास्पेक्टस में उपलब्ध है, जिसे चेक करने के बाद विद्यार्थी आनलाइन प्रवेश फार्म भर सकते है। प्राचार्य ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने चलते बीए, बीएससी, बीकाम, बीसीए, पीजीडीसीए और बीवाक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पिछले दिनों पंजीकरण कराया है, उन्हें भी अनिवार्य रूप से आनलाइन प्रवेश भरना होगा, अन्यथा उनके पंजीकरण पर विचार नहीं किया जायेगा। प्राचार्य ने बताया जिन विद्यार्थियों के पास इंटरनेट सुविधा नहीं हैं तथा वे प्रवेश की पात्रता रखते हैं, उनके लिए कालेज कैंपस में आनलाइन प्रवेश फार्म भरने की सुविधा उ‍पलब्ध कराई जायेगी। प्राचार्य डा. भारद्वाज ने कोविड-19 महामारी के चलते विद्यार्थियों से घर पर रहने, घर से ही कालेज की वेबसाइट से प्रास्पेक्टस डाउनलोड करने तथा प्रवेश फार्म व शुल्क जमा करने की अपील की है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    • उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में यूको आरसेटी की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.