Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 22
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»राज्यपाल ने हेपेटाइटिस के प्रति जागरूकता फैलाने पर दिया बल
    स्वास्थ्य

    राज्यपाल ने हेपेटाइटिस के प्रति जागरूकता फैलाने पर दिया बल

    By Himachal VartaJuly 29, 2020
    Facebook WhatsApp
    शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर इस बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हर साल यह दिवस  वायरल हेपेटाइटिस के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इसके कारण लीवर की सूजन लीवर कैंसर का कारण बन सकती है।
    उन्होंने विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर प्रदेश के लोगों से राज्य के हेपेटाइटस मुक्त के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जागरूकता पैदा करने का संकल्प लेने का आग्रह किया। श्री दत्तात्रेय ने विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि हेपेटाइटिस बी के साथ रहने वाले दस प्रतिशत और हेपेटाइटिस सी के साथ रहने वाले 19 प्रतिशत लोग ही अपने हेपेटाइटिस की स्थिति के बारे में जानते हैं और लाखों लोग इस बिमारी से अनजान हैं, जिसकी रोकथाम व उपचार हो सकता है।
    उन्होंने कहा कि रोकथाम के अभाव में हर साल हेपेटाइटिस के हजारों नए रोगी सामने आ रहे है। उन्होंने कहा कि वायरल हेपेटाइटिस के बारे में जागरूक होना ही इसकी रोकथाम का पहला कदम है। उन्होंने कहा कि हेपेटाइटिस बी और सी वायरस के संक्रमण दुनिया भर में लीवर की बीमारियों का प्रमुख कारण हैं और हमें इसे रोकने के उपाय करने चाहिए।
    उन्होंने कहा कि नवजात शिशुओं में संक्रमण को रोकने के दृष्टिगत राज्य में जन्म के समय शिशुओं को हेपेटाइटिस बी के टीकाकरण द्वारा किए जा रहे हैं, माता से शिशु को हेपेटाइटिस बी, एचआईवी और सिफलिस के लिए नियमित परीक्षण किया जाता है ताकि मां से बच्चे को संक्रमण को रोका जा सके,  यदि आवश्यकता हो तो जो लोग इन्जेक्शन से नशा लेते है इसके अलावा सभी लोगों तक परीक्षण तथा उपचार उपलब्ध करवाना है।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.