नाहन। सिरमौर जिले के नौहराधार में लोक निर्माण विभाग में कार्यरत 21 वर्षीय जेई की हार्ट अटैक से मौत हो जाने का मामला संज्ञान में आया है। मृतक रजत निवासी हरियाणा के पानीपत निवासी को होम क्वारंटाइन किया गया था। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।
वहीं, इसका कोरोना जांच को सैम्पल भी लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग नौहराधार मंडल में तैनात जेई रजत राय बुधवार शाम को अपने घर पानीपत (हरियाणा) से नौहराधार पहुंचा था, जिसे रात को होम क्वारंटाइन कर दिया था।
रात को अचानक रजत के सीने में दर्द हुआ। इसकी जानकारी रजत ने सहायक अभियंता को दी। आज सुबह उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने घटना की पुष्टि की है।