Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सत्य, अहिंसा और राष्ट्रप्रेम के संदेश से गूंजा अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन
    • जेएनवी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर
    • भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए चंबा मैदान में समय सारणी निर्धारित
    • पांवटा के निखिल गुप्ता की लाश आज हरियाणा के हथनी कुंड से बरामद हुई हैं
    • सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
    • पांवटा साहिब में दूध उत्पादकों की अहम बैठक, नकली दूध के खिलाफ एकजुट हुए किसान नेता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»परिवाहन के लिए आनलाइन सुविधाएं उपलब्ध
    हिमाचल प्रदेश

    परिवाहन के लिए आनलाइन सुविधाएं उपलब्ध

    By Himachal VartaJuly 31, 2020
    Facebook WhatsApp

    सुविधा:स्मार्ट सर्विस की राह पर नाहन का परिवहन विभाग, सभी सेवाएं होंगी ऑनलाइन; घर बैठे उपलब्ध होंगी सेवाएं

    प्राईवेट बसो से  संबंधित सेवाएं भी होंगी ऑन लाइन उपलब्ध

    छोटे-छोटे कामों के लिए लोगों को नहीं काटने होंगे आरटीओ के चक्कर

    नाहन। टेक्नोलॉजी को लेकर जहां पूरे विश्व में नए-नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। वहीं परिवहन विभाग हिमाचल प्रदेश ने भी लोगों को घर द्वार पर सेवाएं देने के मकसद से स्मार्ट सर्विस शुरू कर दी है। यह ऑनलाइन सेवाएं इस कोरोना काल के दौरान लोगों में सोशल डिस्टेंसिंग कायम रखने में भी काफी कारगर सिद्ध होंगी।

    अब आम लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए आरटीओ कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। लोग अपने स्मार्ट फोन के जरिए घर बैठे परिवहन व्यवस्था पर ई-परिवहन सॉफ्टवेयर के माध्यम से विभाग से संबंधित सभी सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे। परिवहन विभाग द्वारा जारी की गई इस ऑनलाइन सेवा से लोगों का समय के साथ साथ पैसों की भी बचत होगी।

    क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोना चौहान ने बताया कि इस ऑनलाइन सेवा के माध्यम से बस मालिकों को बसों के न्यू परमिट, रिन्यू परमिट,डुप्लिकेट परमिट,स्पेशल परमिट -सीटिंग कैपेसिटी में बदलाव, ओनरशिप ट्रांसफर स्टेशन, रोड टैक्स, पेमेंट लाइसेंस संबंधी जैसी कई अन्य सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध होगीं।

    इसके लिए आवेदन कर्ता को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और इसके बाद यूजर लॉग इन करना होगा। ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद सिस्टम द्वारा मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।अंत में फीस जमा कराकर एक्नॉलेजमेंट डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि लोग इन सेवाओं को लोक मित्र केंद्र के माध्यम से भी ले सकते हैं। इसके अलावा विभाग द्वारा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है जहां से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सत्य, अहिंसा और राष्ट्रप्रेम के संदेश से गूंजा अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन
    • जेएनवी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर
    • भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए चंबा मैदान में समय सारणी निर्धारित
    • पांवटा के निखिल गुप्ता की लाश आज हरियाणा के हथनी कुंड से बरामद हुई हैं
    • सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.