Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सत्य, अहिंसा और राष्ट्रप्रेम के संदेश से गूंजा अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन
    • जेएनवी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर
    • भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए चंबा मैदान में समय सारणी निर्धारित
    • पांवटा के निखिल गुप्ता की लाश आज हरियाणा के हथनी कुंड से बरामद हुई हैं
    • सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
    • पांवटा साहिब में दूध उत्पादकों की अहम बैठक, नकली दूध के खिलाफ एकजुट हुए किसान नेता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंत्री बनने के बाद पहली बार नाहन पहुंचे सुख राम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सिरमौर को विकास में सबसे नीचे पहुंचाया है!
    हिमाचल प्रदेश

    मंत्री बनने के बाद पहली बार नाहन पहुंचे सुख राम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सिरमौर को विकास में सबसे नीचे पहुंचाया है!

    By Himachal VartaAugust 1, 2020
    Facebook WhatsApp

    मंत्री बनने के बाद पहली बार गृह जिला पहुँचे केबिनेट मंत्री सुखराम चौधरी !


    नाहन। मंत्री बनने के बाद पहली बार   देर  शाम गृह जिला पहुँचे केबिनेट मंत्री सुखराम चौधरी का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नाहन में भव्य स्वागत किया गया!  इस दौरान उनके साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप भी मौजूद रहे।शपथ ग्रहण करने के बाद भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का भी यह अपने जिला में पहला दौरा था।
     
    दोनो पार्टी नेताओं का जिला मुख्यालय नाहन सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा इन दोनों का जोरदार स्वागत किया गया।मीडिया से बात करते हुए नवनियुक्त  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने को लेकर भाजपा हाईकमान का धन्यवाद किया और जो पार्टी ने उन्हें दायित्व सौंपा है उसका बखूबी निर्वहन करने का आश्वासन दिया। उन्होंने आने वाले पंचायती राज चुनाव और 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि संगठन को एकजुटता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा और पूर्व अध्यक्ष द्वारा बनाए गए कार्यकारिणी में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा।
         

                       
    नाहन पहुंचे मंत्री  सुखराम चौधरी ने भी शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।  उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप के नेतृत्व में जिला सिरमौर के लोगों की समस्याओं के समाधान करने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जिला सिरमौर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में विकास के काम हुए हैं।
    शपथ ग्रहण करने के बाद अपने गृह जिला लौटे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और कैबिनेट मंत्री सुखराम चौधरी का विधायक डॉ राजीव बिंदल ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और कैबिनेट मंत्री सुखराम चौधरी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी नए कीर्तिमान स्थापित करेगी और उनके दिशा निर्देशानुसार कार्य करने का भी आश्वासन दिया।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सत्य, अहिंसा और राष्ट्रप्रेम के संदेश से गूंजा अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन
    • जेएनवी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर
    • भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए चंबा मैदान में समय सारणी निर्धारित
    • पांवटा के निखिल गुप्ता की लाश आज हरियाणा के हथनी कुंड से बरामद हुई हैं
    • सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.