नाहन। जिला सिरमौर में कल रात 9 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, अभी आई रिपोर्ट के मुताबिक कल कुल 227 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे जिनमें से 188 की रिपोर्ट नेगेटिव, 9 पॉजिटिव, 6 इनकनकलुसिव रही है जबकि 24 सैंपल की जांच अभी की जा रही है। इन 9 लोगों में 5 शिलाई, 3 नाहन जबकि 1 मामला पौण्टा साहिब से संबंधित है जोकि बाहर देश से वापस आया है। इन 9 लोगों में 7 युवक/पुरुष जिनकी उम्र 23 वर्ष से लेकर 56 वर्ष के बीच है तथा एक 15 वर्षीय युवती और 30 वर्षीय महिला शामिल हैं। जबकि आज ही सुबह सिरमौर में आए 6 नए कोरोना पोसिटिव मामले आए थे | इस बारे में जानकारी देते हुए जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ आर के परुथी ने बताया कि कल के शेष बचे 100 नए और 2 रिपीट सैंपल में से 94 नए सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव और 6 कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन 6 में 5 युवक/पुरुष जिनकी उम्र 7 वर्ष से लेकर 73 वर्ष के बीच है और 1 युवती जिसकी उम्र 25 वर्ष है। इनमे एक मामला वार्ड नंबर 3 पौण्टा साहिब का और 5 मामले पुरविया मोहल्ला नाहन के हैं। जिला में एक्टिव मामलों की संख्या 179 हो गई थी जो की अब 9 ओर मामलो से संख्या बढ़ कर हुई 188।
Breakng
- सत्य, अहिंसा और राष्ट्रप्रेम के संदेश से गूंजा अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन
- जेएनवी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर
- भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए चंबा मैदान में समय सारणी निर्धारित
- पांवटा के निखिल गुप्ता की लाश आज हरियाणा के हथनी कुंड से बरामद हुई हैं
- सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
- पांवटा साहिब में दूध उत्पादकों की अहम बैठक, नकली दूध के खिलाफ एकजुट हुए किसान नेता
Thursday, October 1
