Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    • उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में यूको आरसेटी की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    • ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 25
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»डा यशवंत सिंह परमार के परिवार का मजाक बना दिया आज के नेताओं ने!
    हिमाचल प्रदेश

    डा यशवंत सिंह परमार के परिवार का मजाक बना दिया आज के नेताओं ने!

    By Himachal VartaAugust 4, 2020
    Facebook WhatsApp

    हिमाचल निर्माता के नाम का हुआ राजनीतिकरण परन्तु परिवार आज भी उपेक्षित

    नाहन। आखिर साल में एक बार सरकार वर्तमान राजनीति संगठन सहित सामाजिक संगठन हिमाचली माता को याद कर ही लेते हैं। आज डॉक्टर यशवंत सिंह परमार की जन्म तिथि है। जिसे सरकार व कांग्रेस धूमधाम से मनाती है। 2006 से पहले सिरमौर में डॉ यशवंत सिंह परमार के नाम पर ना कोई स्मारक था और ना ही कोई उनके नाम पर जगह या शहर का नाम था। सिरमौर में सबसे पहले बिरोजा फैक्ट्री जड़जा की आवासीय कॉलोनी का नाम यशवंत विहार रखा गया। जिसका श्रेय सबसे पहला डॉक्टर परमार के नाम पर सिरमौर में जगह का नाम उनके सम्मान में मौजूदा प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय सोलंकी को जाता है।

    जिसके बाद इस नाम का राजनीतिकरण भी शुरू हो चुका था और फिर नाहन शहर माल रोड के समीप चौक का नाम यशवंत चौक रखा गया। जहां पर डॉ वाईएस परमार की प्रतिमा भी स्थापित की गई और आज यह प्रतिमा जिला सिरमौर में आने वाले तमाम नेताओं के लिए एक औपचारिक वजह भी बन गई है। विडंबना भी यह है कि डॉ वाईएस परमार के चले जाने के बाद उनके स्मारक व प्रतिमा आदि के आगे तो सब नतमस्तक होते हैं मगर बीजेपी का अब नाम डॉ वाईएस परमार के परिवार से जुड़ जाने के बाद भी जो वास्तविक सम्मान इस परिवार को मिलना चाहिए था वह सरकार नहीं दे पाई है।

    जबकि नाहन के विधायक डॉ बिंदल ने कांग्रेस सरकार में उपेक्षित रहे डॉ यशवंत सिंह परमार के पुत्र कुश परमार के पुत्र की मार्फत कांग्रेस के नाम के सम्मान पर भी सेंधमारी करने में कामयाब रहे थे। यानी परमार फैमिली परफेक्ट कांग्रेस का नाम हटाते हुए उन्हें बीजेपी का यानी हिमाचल निर्माता के नाम का भगवाकरण भी कर डाला। जिसके बाद पूरे प्रदेश में बड़ी हलचल भी मच गई थी। कुश परमार के बेटे चेतन परमार का कांग्रेस छोड़कर बीजेपी को ज्वाइन कर लेना कोई गलत नहीं था। मगर जिस सम्मान के साथ और मान के साथ इस बड़े नाम को कैश किया जाना था।

    अब हालात यह है कि डॉक्टर जसवंत सिंह परमार यानी हिमाचल निर्माता को तो लाखों करोड़ों रुपए खर्च कर याद कर लिया जाता है। मगर उनके पुत्र और पौत्र दोनों को कोई बोर्ड या निगम दे पाने में जयराम सरकार असफल रही है। जिसको लेकर ना केवल सिरमौर बल्कि प्रदेश में हिमाचल निर्माता के फैन काफी नाराज भी हैं। यही नहीं हिमाचल निर्माता डॉ वाईएस परमार की जन्मस्थली से लेकर उनके गृह क्षेत्र में भी ना तो उनके मकान का जीर्णोद्धार किया गया है और ना ही उनके गांव तक जाने वाली सड़क की हालत पिछले 30 वर्षों से सुधर पाई है।

    ऐसे में आज के दिन डॉ वाईएस परमार को याद करना एक तरह का बड़ा मजाक भी माना जा सकता है। इसे हम मतलब परस्ती की राजनीति भी कह सकते हैं। बरहाल जिस व्यक्तित्व की वजह से आज हम खुद को देवभूमि यानी पहाड़ी कहने का गर्व महसूस करते हैं उसके पीछे अगर किसी का बड़ा नाम है तो वह है डॉ यशवंत सिंह परमार।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    • उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में यूको आरसेटी की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.