नाहन। जिला सिरमौर के ग्राम पंचायत शिलाई के कन्टेनमेंट जोन क्षेत्र में बदलाव करने के आदेश जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने आज जारी किए। उन्होंने बताया कि 22 जुलाई को कोरोना पॉजीटीव आई व्यक्ति की रिपोर्ट नेगिटीव आई है और उसके सम्पर्क में आने वाले सभी लोगों की रिपोर्ट भी नेगिटीव आई है जिसके चलते कन्टेंमेंट जोन क्षेत्र में बदलाव किया है। आदेशानुसार ग्राम पंचायत शिलाई के उत्तर में मोहन राणा के घर से ओम प्रकाश के निर्माणाधीन घर तक का क्षेत्र व दक्षिण में बलवीर शर्मा के घर तक, पूर्व में यशपाल शर्मा की खाली पड़ी भूमि तक और पश्चिम में बाबूराम शर्मा के घर की घेराबंदी तक के क्षेत्र को कन्टेंमेंट जोन बनाया गया है। इसके अतिरिक्त बालीकोटी के विभाजन क्षेत्र से लेकर मुख्य चौक पर स्थित पुलिस पोस्ट क्षेत्र से सीएचसी शिलाई तक केे क्षेत्र को बफर जोन घोषित किया गया है।
Breakng
- सत्य, अहिंसा और राष्ट्रप्रेम के संदेश से गूंजा अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन
- जेएनवी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर
- भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए चंबा मैदान में समय सारणी निर्धारित
- पांवटा के निखिल गुप्ता की लाश आज हरियाणा के हथनी कुंड से बरामद हुई हैं
- सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
- पांवटा साहिब में दूध उत्पादकों की अहम बैठक, नकली दूध के खिलाफ एकजुट हुए किसान नेता
Thursday, October 1
