Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    • उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में यूको आरसेटी की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    • ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 25
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»जिला सिरमौर में 8 से 15 अगस्त तक चलाया जाएगा गन्दगी मुक्त भारत अभियान-डॉ. परूथी
    हिमाचल प्रदेश

    जिला सिरमौर में 8 से 15 अगस्त तक चलाया जाएगा गन्दगी मुक्त भारत अभियान-डॉ. परूथी

    By Himachal VartaAugust 7, 2020
    Facebook WhatsApp

    गन्दगी मुक्त भारत अभियान के दौरान जिला में 6000 से अधिक पौधे किए जाएंगे रोपित 

    नाहन। जिला सिरमौर में 8 से 15 अगस्त, 2020 तक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत सप्ताह भर गन्दगी मुक्त भारत अभियान चलाया जाएगा।
    यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ. आर.के. परूथी ने उपायुक्त कार्यालय के सभागार में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण द्वारा गन्दगी मुक्त भारत अभियान के तहत सप्ताह भर आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
    गन्दगी मुक्त अभियान के प्रथम दिन जिला के 228 ग्राम पंचायतों के प्रधानों के साथ ई-रात्री चौपाल कार्यक्रम के तहत उपायुक्त सिरमौर ऑनलाइन माध्यम द्वारा सभी पंचायतों को गंदगी मुक्त करने के लिए चर्चा में भाग लेगे। 9 अगस्त को जिला में सिंगल यूज प्लास्टिक के पॉलीब्रिक्स बनाकर निष्पादन करने के लिए अभियान चलाया जाएगा । 10 अगस्त को स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिला के सभी कार्यालयों में श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता कार्यक्रम चलाया जाएगा।  11 अगस्त को जिला के सभी पंचायतों  में शिक्षा विभाग के माध्यम से दीवार पेंटिंग बनाकर लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया जाएगा। 12 अगस्त के दिन जिला की सभी पंचायतों में श्रमदान द्वारा 6000 से अधिक पौधों का रोपण किया जाएगा। 13 अगस्त को जिला सिरमौर में गन्दगी मुक्त मेरा गांव थीम के अंतर्गत ऑनलाइन पेंटिग प्रतियोगिता आयोजित कि जाएगी जिसमें 6-8वीं कक्षा के बच्चे भाग लेंगे और गंदगी मुक्त मेरा गांव थीम के अतंर्गत निबंध प्रतियोगिता में 9-12वीं कक्षा के बच्चे भाग लेंगे तथा इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता के प्रति बच्चों मंे जागरूकता पैदा करना है। इस प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान हासिल करने वाले बच्चों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।
    इसी तरह 14 अगस्त को जिला सिरमौर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से सफाई व स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतिम दिन 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर  गांव को शौच मुक्त करवाने के लिए स्वच्छता शपथ दिलाई जाएगी ।
    उपायुक्त सिरमौर ने सभी जिला वासियों से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना सहयोग देने की अपील कि है ताकि गांव को साफ-सुथरा बनाया जा सके।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    • उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में यूको आरसेटी की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.