Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सत्य, अहिंसा और राष्ट्रप्रेम के संदेश से गूंजा अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन
    • जेएनवी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर
    • भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए चंबा मैदान में समय सारणी निर्धारित
    • पांवटा के निखिल गुप्ता की लाश आज हरियाणा के हथनी कुंड से बरामद हुई हैं
    • सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
    • पांवटा साहिब में दूध उत्पादकों की अहम बैठक, नकली दूध के खिलाफ एकजुट हुए किसान नेता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»बसें देरी से चलने पर कर्मचारी परेशान
    हिमाचल प्रदेश

    बसें देरी से चलने पर कर्मचारी परेशान

    By Himachal VartaAugust 8, 2020
    Facebook WhatsApp

    आर एम ने कहा कि सोमवार से समय पर चलाएंगे बसें!

    बसों के समय पर नहीं चलने से काला अंब फैक्ट्री कर्मचारियों के लिए बनी मुसीबत और संक्रमण काल में भी गंदगी से भरी बसें….

    एचआरटीसी की बस में पड़ी गंदगी।

    नाहन। पता है प्रदेश सरकार केवल कोरे दावे ही करती है हकीकत में पूरा सिस्टम ही चरमरा चुका है। लोग पहले से ही एचआरटीसी की बसों में महंगे किराए से जूझ रहे थे। तो अब मोटा किराया देने के बावजूद भी बसे समय पर नहीं चल रही हैं। ऐसी समस्या कालाअंब उद्योगों में काम करने वाले लोगों के सामने आ रही है। एक दवा इंडस्ट्री में काम करने वाली अधिकारी महिला व उनके सहयोगियों ने अपनी इस परेशानी की बाबत मीडिया के माध्यम से सरकार तक अपनी बात पहुंचाने का निर्णय लिया है। मनीषा ठाकुर का कहना है कि नाहन से बहुत से लोग नियमित रूप से कालाअंब स्थित उद्योग इकाइयों में काम करने जाते हैं। उन्होंने बताया कि अधिकतर कामगारों का समय सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम को 5:00 से 6:00 बजे तक का होता है। मनीषा का आरोप है कि एचआरटीसी की बस कालाअंब के लिए निश्चित समय पर ना चल कर कभी सुबह 7:30 बजे चलती है तो कभी 7:45 बजे तो कभी 8:00 बजे के बाद चलती है। उन्होंने बताया कि यही हाल शाम के वक्त का भी है। इसके अलावा चंद्र मोहन शर्मा का कहना है कि बसों के चलने की कोई समय सारणी अब नहीं है। इनका कहना है कि बसों में इतनी गंदगी फैली हुई है की जान को जोखिम बना रहता है।

    चंद्र मोहन का कहना है कि एक तो लोगों में कोरोना की मार तो वही एचआरटीसी की बसों में पसरी गंदगी कोरोना को गले लगाने के लिए आतुर है। बसों में सफर कर औद्योगिक क्षेत्र तक जाने वाले कामगारों का कहना है कि एचआरटीसी कालाअंब के लिए सुबह और शाम को फिक्स टाइम रखें। उन्होंने यह भी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि यही व्यवस्था रही तो एचआरटीसी की बसों का घेराव किया जाएगा। मनीषा ठाकुर का कहना है कि देरी से फैक्ट्री पहुंचने पर एक तो उनका वेतन कट जाता है और दूसरा फैक्ट्री संचालकों पर बेड इन्फेक्ट पड़ता है।

    उधर रीजनल मैनेजर एचआरटीसी जिला सिरमौर रशीद शेख का कहना है कि बसों में सवारी नहीं होती। दूसरी बसों की सवारियों को क्लब करके बस भेजी जाती है। फिर भी सोमवार के बाद समय फिक्स कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा सोमवार से त्रिलोकपुर तक के लिए भी अतिरिक्त बस  चला दी जाएगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सत्य, अहिंसा और राष्ट्रप्रेम के संदेश से गूंजा अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन
    • जेएनवी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर
    • भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए चंबा मैदान में समय सारणी निर्धारित
    • पांवटा के निखिल गुप्ता की लाश आज हरियाणा के हथनी कुंड से बरामद हुई हैं
    • सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.