Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    • उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में यूको आरसेटी की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 25
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री ने कृषि अधोसंरचना निधि आरम्भ करने पर प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री ने कृषि अधोसंरचना निधि आरम्भ करने पर प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया

    By Himachal VartaAugust 10, 2020
    Facebook WhatsApp
    शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कृषि उद्यमियों, स्टार्टअप्स, एग्री-टैक प्लेयरस और किसान समूहों को फसल कटाई के उपरान्त प्रबन्धन तथा खेतों को समृद्ध बनाने के लिए रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कृषि अधोसंचरना निधी के अन्तर्गत एक लाख करोड़ रुपये की वित्तीय सुविधा आरंभ करने के लिए आभार व्यक्त किया है।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि यह योजना किसानांे की सहायता के लिए तैयार की गई है। इस निधि से फसल कटाई प्रबन्धन अधोसंरचना और खेतों के प्रबन्धन जैसे कोल्ड स्टोरेज, संग्रहण केन्द्र और प्रसंस्करण इकाईयों जैसी सुविधाएं सृजित हांेगी। इस निधि से किसानों को उनके उत्पादों का अधिक मूल्य भी मिल पाएगा क्योंकि वे अपने उत्पादों को बेहतर दामों पर बेच सकेंगे। इसके अलावा, इससे प्रसंस्करण व मूल्य में भी बढ़ौतरी जबकि नुकसान कम होगा।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस निधि से किसानों और बागवानों की आर्थिकी समृद्ध होगी क्योंकि इसके अंतर्गत फसल प्रबन्धन के लिए गांवों में आधुनिक कोल्ड स्टोर की सुविधा के साथ भण्डारण और खाद्य प्रसंस्करण की सुविधाएं सृजित होंगी। साथ ही फसल कटाई के उपरांत भंडारण और खाद्य प्रसंस्करण के लिए नए समाधान तलाशने के अवसर भी प्राप्त होंगे।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि केन्द्र सरकार किसान समुदाय के कल्याण के प्रति हमेशा प्रतिबद्ध रही है। प्रदेश में लगभग 9 लाख 12 हजार 78 किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों को 6 किश्तों के माध्यम से 977.77 करोड़ रुपये आवंटित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना अन्तर्गत प्रदेश के पात्र किसानों को लाभ देने का कार्य अभी भी जारी है।
    मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत देश के 8.5 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 17,000 करोड़ रुपये स्थानान्तरित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया, जो किसान समुदाय को सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के कार्यान्वयन में न तो कोई बिचैलियों और न किसी कमीशन की आवश्यकता है क्यांेकि राशि सीधे किसानों के खातों में स्थानान्तरित की जा रही है।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    • उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में यूको आरसेटी की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.