Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    • उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में यूको आरसेटी की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 25
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कमरऊ तहसील आफिस सील किया गया!
    हिमाचल प्रदेश

    कमरऊ तहसील आफिस सील किया गया!

    By Himachal VartaAugust 11, 2020
    Facebook WhatsApp

    सिरमौर जिला के कमरऊ में तहसील और राजस्व कार्यालय सील, चार कर्मी आये कोरोना पॉजिटिव

    सिरमौर जिला के कमरऊ में तहसील और राजस्व कार्यालय सील , चार कर्मी आये कोरोना पॉजिटिव 
    कमरऊ तहसील आफिस सील करते हुए!
    नाहन। जिला सिरमौर में पांवटा साहिब के डीएसपी , कमरऊ तहसील के तहसीलदार समेत राजस्व विभाग के चार कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताते है कि दोनों अधिकारी कच्ची ढांक में सड़क धंसने से अवरुद्ध हुई सड़क का निरीक्षण करने ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी और खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर के साथ थे।
    अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना के पहुंचने की आशंका से लोग दहशत में हैं। एहतियात के तौर पर कमरऊ तहसील को आगामी आदेश तक बंद कर दिया गया है। तहसील कार्यालय के भवन को सैनिटाइज किया जाएगा। कमरऊ तहसील के नायब तहसीलदार सप्ताह में दो दिन सतौन में बैठते हैं। गत 5 और 6 अगस्त को नायब तहसीलदार सतौन कार्यालय में कार्य करते रहे हैं। ऐसे में इनके सैकड़ों लोगों के संपर्क में आने की आशंका जताई जा रही है। पांवटा और गिरिपार के लोगों और अधिकारियों ने मंत्री तथा अन्यों के संक्रमित होने के बाद कोरोना टेस्ट करवाए थे।
    कमरऊ तहसील के नायब तहसीलदार दो अगस्त को ऊर्जा मंत्री और पूर्व विधायक शिलाई बलदेव तोमर के साथ कच्ची ढांक राजबन का निरीक्षण करने गए थे। इस दौरान नायब तहसीलदार व टिटियाना के पटवारी मंत्री को शुभकामनाएं देने के दौरान उनके संपर्क में आए थे। 
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    • उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में यूको आरसेटी की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.