Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    • उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में यूको आरसेटी की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 25
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»जिला सिरमौर में एक जिला एक उत्पाद योजना के अर्न्तगत लहसून फसल का चयन-डॉ0 परूथी
    हिमाचल प्रदेश

    जिला सिरमौर में एक जिला एक उत्पाद योजना के अर्न्तगत लहसून फसल का चयन-डॉ0 परूथी

    By Himachal VartaAugust 11, 2020
    Facebook WhatsApp

    जिला सिरमौर में नाबार्ड होगी क्रार्यक्रम की नोडल ऐजेन्सी
    नाहन। जिला सिरमौर में एक जिला एक उत्पाद योजना के अर्न्तगत लहसून की फसल का चयन किया गया है यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डा0 आर के परुथी ने इस योजना के अर्न्तगत नये किसान उत्पादक संगठनों के गठन के लिए जिला स्तरीय मूल्यांकन समिति की प्रथम बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी
    उन्होने बताया कि किसानों की आय को दोगुना करने के लिए आगामी पांच वर्षो में जिला सिरमौर में 6 किसान उत्पादक संगठन बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके प्रथम चरण में एक किसान उत्पादक संगठन बनाया जायेगा उन्होने बताया कि एक किसान उत्पादक संगठन में कम से कम 100 किसानो को शामिल किया जायेगा तथा आगामी वर्षों में सभी विकास खण्डों में किसान उत्पादक संगठनों का गठन किया जायेगा।

    उन्होने वताया कि जिला सिरमौर के छोटे और सीमान्त किसानों को एग्रीगेशन का लाभ पहुचाना है जिसके लिए प्रथम चरण में लहसून उत्पादको को एग्रीगेशन का लाभ पहुचाने के लिए ददाहू में किसान उत्पादक संगठन बनाया जायेगा और 100 किसानों को इस योजना के तहत जोडा जायेगा।
    डा० परूथी ने बताया कि किसान उत्पादक संगठनों के गठन से किसानों का उनके उत्पादन के उचित दाम प्राप्त होगे और किसानों को आसानी से अपने उत्पादों की विपणन की सुविधा मिलेगी।

    इस बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, नाबार्ड जिला विकास प्रबन्धक गौरव शमार्, कृषि उप निदेशक डॉ पवन कुमार, बागवानी उप निदेशक राजेन्द्र भारद्वाज, कृषि विज्ञान केन्द्र प्रभारी डा0 वी के राठी, पशुपालन विभाग के सहायक निदेशक डा० नवीन कुमार सिह अग्रणी जिला विकास प्रबन्धक श्री राजीव अरोडा के अतिरिक्त अन्य विभागो के अधिकारी मौजूद थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    • उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में यूको आरसेटी की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.