Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    • उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में यूको आरसेटी की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 25
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»प्रदेश सरकार लोगों को घर द्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाए उपलब्ध करवाने के लिए है कृत सकंल्प-  डा.सैजल
    हिमाचल प्रदेश

    प्रदेश सरकार लोगों को घर द्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाए उपलब्ध करवाने के लिए है कृत सकंल्प-  डा.सैजल

    By Himachal VartaAugust 14, 2020
    Facebook WhatsApp

    261 करोड की लागत से बन रहेे मेडिकल कॉलेज भवन को शीघ्र ही किया जाएगा जनता को समर्पितः

    नाहन। प्रदेश सरकार लोगो को घर द्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए कृत सकंल्प है यह वाक्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व आयुर्वेदिक मंत्री डा. राजीव सैजल ने आज अपने दो दिवसीय नाहन प्रवास के दौरान डा. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन की रोगी कल्याण प्रशासकीय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किये।
    उन्होने बताया कि वर्तमान सरकार ने अपने ढाई साल के कार्यकाल के दौरान लोगो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाने के लिए 1400 डाक्टरो की नियुक्ति की है। उन्होने बताया कि हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाऐ देश के अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर है। उन्होने बताया कि हिमाचल प्रदेश जनसंख्या के आधार पर सबसे अधिक मेडिकल कॉलेज वाला राज्य है।
    उन्होने बताया कि जिला सिरमौर के नाहन में 261 करोड रूपये की लागत से बन रहेे डा. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज के भवन का निर्माण कर शीघ्र ही जनता को समर्पित किया जाएगा।
    डा. सैजल ने बताया कि रोगी कल्याण प्रशासकिय समिति ने वितवर्ष 2020-2021 के लिए 17 करोड 78 लाख 41 हजार रूपये का बजट प्रस्तावित किया है। जबकि वित वर्ष 2019-2020 के  लिए 14 करोड 43 लाख रूपये का बजट अनुमोदन किया गया था।

    बैठक से पहले स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव सैजल ने मेडिकल कॉलेज नाहन के निर्माणाधीन कार्याे का जायजा लेते हुए बताया कि  इस मेडिकल कॉलेज के निर्माण में कुल 261 करोड रूपये व्यय किये जा रहे है जिसमें प्रशासनिक भवन के साथ 300 बेड की क्षमता वाले भवन का निर्माण किया जा रहा है। जिससे जिला सिरमौर के लोगो को अपने ही जिला के अन्दर स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने अधिकारियों को मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्यों को पारर्दशिता गुणवता  एवं  समयबद्व पूरा करने के निर्देश दिए।

    इस बैठक में पूर्व विधान सभा अध्यक्ष एंव विधायक नाहन डा0 राजीव बिंदल ने डा. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के मुख्य समस्याओ से स्वास्थ्य मंत्री को अवगत करवाया।
    इस बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, उपायुक्त सिरमौर डा0 आ0के0व परूथी, निदेशक डी0एम0ई0 डा0 रवि शर्मा, एसडीएम नाहन विवके शर्मा व मुख्य चिकित्सा अधिकारी के0के0 पराशर के अतिरिक्त समति के गैर सरकारी सदस्य भी उपास्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    • उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में यूको आरसेटी की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.