Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    • उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में यूको आरसेटी की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 26
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»नई शिक्षा नीति के अन्तर्गत प्रदेश की क्षेत्रीय बोलियों को बढ़ावा दिया जाएगाः गोविन्द सिंह ठाकुर
    हिमाचल प्रदेश

    नई शिक्षा नीति के अन्तर्गत प्रदेश की क्षेत्रीय बोलियों को बढ़ावा दिया जाएगाः गोविन्द सिंह ठाकुर

    By Himachal VartaAugust 18, 2020
    Facebook WhatsApp
    शिमला। शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने आज यहां प्राथमिक शिक्षा विभाग और समग्र शिक्षा अभियान की समीक्षा बैठक अध्यक्षता की।
    गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि नई शिक्षा नीति के अन्तर्गत प्री प्राइमरी और व्यावसायिक शिक्षा पर विशेष बल दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 3,840 विद्यालयों में प्री प्राइमरी कक्षाएं और 1000 विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में विद्यार्थियों और अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत प्रदेश की क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा देने पर कार्य करने के भी निर्देश दिए।
    गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की साक्षरता दर राष्ट्रीय साक्षरता दर से अधिक है। प्रदेश में 10,722 प्राथमिक विद्यालय, 2019 माध्यमिक विद्यालय कार्यरत हैं। प्रदेश के 99 प्रतिशत प्राथमिक विद्यालयों में पीने के पानी की सुविधा, 96 प्रतिशत विद्यालयों में लड़कियों के शौचालय और 91 प्रतिशत विद्यालयों में बिजली की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा स्तर की रिपोर्ट के अनुसार भाषा और अंक गणित में प्रदेश को देशभर में प्रथम आंका गया है। प्रदेश में केन्द्र द्वारा प्रायोजित मीड-डे-मिल जैसी योजनाओं का सही रूप से कार्यान्वयन किया जा रहा है।
    शिक्षा मंत्री ने कहा कि वर्ष 2020-21 के लिए प्राथमिक शिक्षा क्षेत्र के लिए 4400 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान रखा गया है। प्रदेश के अटल आदर्श विद्यालय योजना के अन्तर्गत वर्ष 2020-21 में 25 विद्यालयों के लिए 15 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। अटल निर्मल जल योजना के अन्तर्गत विद्यालयों में पायलट आधार पर 300 वाॅटर प्यूरिफायर और 300 पानी के फिल्टर लगाए गए हैं। विद्यालयों का निरीक्षण करने के लिए शुरू किए गए शिक्षा साथी ऐप का भी सही रूप से कार्यान्वयन किया जा रहा है। प्रदेश में बच्चों को डिजिटाईज एसेसमेंट डाटा प्रदान किया जा रहा है।
    उन्होंने कहा कि समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत प्रदेश के विद्यालयों को 40 करोड़ रुपये का वार्षिक अनुदान प्रदान किया गया है, जिसके अंतर्गत विद्यालयों के खुलने की स्थिति में उनके सेनेटाइजेशन सहित अन्य कार्य किए जाएंगे।
    इस अवसर पर शिक्षा सचिव राजीव शर्मा सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    • उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में यूको आरसेटी की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.