नाहन। नाहन नगर परिषद ने शहर को डस्टबिन फ्री किया हुआ है और लोगों को हिदायत भी दी है कि अपने घरों का कूडा़ क्षेत्र में परिषद की आने वाली वाहन में कूड़ा डालें ताकि शहर को गंद मुक्त किया जा सके फिर भी कई परिवार अपने घरों का कूडा़ सड़क के किनारे नए बाजार के इलाके में फैंक रहे हैं जिस कारण शहर को गंदा किया जा रहा है! जब इस बारे नगर परिषद के अधिशासी अधिकारी ठाकुर अजमेर सिंह से बात की तो उन्होने कहा कि कुछ शरारती तत्व इस प्रकार की हरकत कर रहे हैं जिन के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी! उन्होंने कहा कि क्षेत्र में परिषद के कर्मचारी की डयूटी लगाई जाएगी ताकि पता लग सके कि कौन वहाँ गंद फैंक रहा है और पता लगने के बाद उस का चालान काटा जाएगा! उन्होंने कहा कि अगर फिर भी वो गंद फैंकने से बाज नही आएंगे तो उन के घर की बिजली का कनैक्शन कटवा दिया जाएगा।
Breakng
- अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
- किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
- मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
- अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
- उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में यूको आरसेटी की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित
- ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
Friday, June 26
