नाहन। उपायुक्त कार्यालय नाहन के प्रांगण में आज सदभावना दिवस पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी के जन्म दिवस के उपलक्ष पर मनाया गया।
इस मौके पर सहायक आयुक्त डॉ0 प्रियंका चन्द्रा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सदभावना की शपथ दिलाते हुए कहा कि हमें भावनात्मक एकता और सदभावना के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सदभावना दिवस मनाने का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता एवं सभी धर्माे के लोगों में सामुदायिक सामंजस्य स्थापित करना है। उन्होंने सभी धर्मों के लोगों से आहवान किया कि वह बिना किसी भेदभाव के राष्ट्र की उन्नति के लिए अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि हम सभी को जाति, संप्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना भावनात्मक एकता और सदभावना के लिए कार्य करना होगा।
Breakng
- अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
- किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
- मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
- अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
- उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में यूको आरसेटी की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित
- ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
Friday, June 26
